
दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।
आज दुर्ग के बी.आई.टी. कॉलेज ऑडिटोरियम में प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के तहत संपत्ति कार्ड वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कार्यक्रम में सम्मिलित होकर गौरव व्यक्त किया। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से देश के 50,000 से अधिक गांवों में 65 लाख से अधिक संपत्ति कार्ड वितरित किए और लाभार्थियों को संबोधित किया।

दुर्ग जिले में 10,325 हितग्राहियों को संपत्ति कार्ड प्रदान किए गए। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण जनता को संपत्ति का आधिकारिक दस्तावेज उपलब्ध कराना है, जिससे स्वामित्व का अधिकार और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा। यह योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने और संपत्ति विवादों को सुलझाने में मील का पत्थर साबित हो रही है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से अहिवारा विधायक राजमहंत डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक, जिला पंचायत सदस्य माया बेलचंदन, जिला पंचायत सदस्य जितेन्द्र साहू, जिला कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी, जिला पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला, जिला परियोजना अधिकारी अरविन्द एक्का, जिला पंचायत सीईओ व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हितग्राही शामिल हुए।
प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना, ग्रामीण विकास और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक अहम पहल है। यह योजना न केवल संपत्ति विवादों का समाधान करती है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करती है।









