Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

सिंधु भवन में जनसमस्या निवारण शिविर का समापन: 185 में से 118 आवेदन निराकृत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

महिला बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती माताओं का गोदभराई, आयुष्मान कार्ड का वितरण

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

जिला कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के आदेशानुसार और आयुक्त लोकेश चन्द्रकर के मार्गदर्शन में नगर पालिक निगम द्वारा गुरुवार को सिंधु भवन, वार्ड क्रमांक 24 में जन शिकायत एवं समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का आज समापन हुआ, जिसमें कुल 185 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 118 का त्वरित निराकरण किया गया।

omdarpan-add
previous arrow
next arrow

महापौर धीरज बाकलीवाल ने शिविर में उपस्थित होकर लोगों की समस्याओं को सुना और आयुष्मान कार्ड का वितरण भी किया। उन्होंने कहा कि यह शिविर उन लोगों के लिए फायदेमंद साबित होगा जो अक्सर शासकीय कार्यालयों के चक्कर काटते हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान समय पर नहीं हो पाता। शिविर में प्राप्त आवेदन और शिकायतों को संबंधित विभागों को शीघ्रता से निराकरण हेतु भेजा जाएगा।

शिविर में आयुक्त लोकेश चन्द्राकर, एमआईसी सदस्य संजय कोहले, पार्षद नरेश तेजवानी, पार्षद सत्यवती वर्मा, मनीष बघेल, अमित देवांगन, मीना सिंह, पूर्व महापौर आर.एन. वर्मा और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और दवाइयां भी वितरित की गईं।

महिला बाल विकास विभाग द्वारा शिविर के दौरान तीन गर्भवती माताओं का गोदभराई समारोह भी आयोजित किया गया। 29 जुलाई से 08 अगस्त तक चले इस पखवाड़ा शिविर में शहर के 60 वार्डों में विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी आवेदकों की समस्याओं के समाधान में जुटे रहे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment