19 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ ने किया सेन्दुर नदी के छठ घाट का निरीक्षण

शेयर करें

OM Darpan

Nov 08, 2024 01:52 am 203 views
[smartslider3 slider=6]
बलरामपुर (पंकज शुक्ला)। कलेक्टर रिमिजियुस एक्का और जिला पंचायत सीईओ रेना जमील ने बलरामपुर से होकर गुजरने वाली सेन्दुर नदी के छठ घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर चल रही तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने छठ समिति के सदस्यों से बातचीत की और जिला प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर रिमिजियुस एक्का ने छठ घाट पर स्वास्थ्य विभाग की टीम तैनात करने के निर्देश दिए। उन्होंने बलरामपुर नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को घाट की साफ-सफाई और समतलीकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी निर्देश जारी किए, जिसमें छठ घाट पर पर्याप्त संख्या में पुरुष और महिला पुलिस बल तथा गोताखोरों की टीम तैनात करने की बात कही। पार्किंग व्यवस्था की भी समीक्षा की गई और इसे उचित स्थान पर व्यवस्थित करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अमित श्रीवास्तव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत रणवीर साय सहित छठ घाट समिति के सदस्य उपस्थित थे।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260920015753181

विज्ञापन

Advertisement