20 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बलरामपुर में महिला वन रक्षक पर रिश्वत लेने का आरोप, वीडियो हुआ वायरल

शेयर करें

OM Darpan

Sep 22, 2024 08:21 am 189 views
  • राजपुर फॉरेस्ट क्षेत्र के एक मामले ने वन विभाग में मचाया हड़कंप।

बलरामपुर (पंकज शुक्ला)।

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में राजपुर फॉरेस्ट रेंज में पदस्थ एक महिला वन रक्षक सुनीता कुजूर पर रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग में हड़कंप मच गया है।  जानकारी के अनुसार, विद्यासागर गुप्ता नाम का एक व्यक्ति वन विभाग की भूमि पर अतिक्रमण कर खेती कर रहा था। जब महिला वन रक्षक ने उसे देखा, तो उसने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने का आरोप लगाते हुए ट्रैक्टर जब्त कर लिया। ट्रैक्टर को छोड़ने के लिए सुनीता कुजूर और अन्य ने विद्यासागर से रुपये मांगने का प्रयास किया। इस मामले की एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है, जिसमें विद्यासागर गुप्ता पैसे लेकर महिला वन रक्षक के पास पहुंचे। हालांकि, वीडियो में सुनीता कुजूर को पैसे लेते हुए स्पष्ट रूप से नहीं दिखाया गया। इस घटना के बाद विद्यासागर ने संबंधित वन विभाग के अधिकारियों से शिकायत की, जिसके बाद क्षेत्राधिकारी ने मामले की जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260920055826685

विज्ञापन

Advertisement