खमतराई मुरूम खदान में चाकूबाजी: आपसी रंजिश में दो युवक गंभीर रूप से घायल
OM Darpan
Feb 03, 2025 08:58 am
374 views
03 Feb 2025
बिलासपुर।
छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के खमतराई मुरूम खदान क्षेत्र में एक बार फिर हिंसक झड़प हुई। आपसी रंजिश के चलते दो युवकों पर जानलेवा हमला किया गया, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल, दोनों का इलाज सिम्स अस्पताल में जारी है।
पुरानी रंजिश में भिड़े दो पक्ष यह घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है। पुलिस के मुताबिक, मुरूम खदान खमतराई में दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से गाली-गलौच होने लगी। देखते ही देखते एक युवक ने गुस्से में आकर चाकू निकाल लिया और सामने खड़े युवक पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। बीच-बचाव करने आए दूसरे युवक को भी हमलावरों ने चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।घटना के बाद आरोपी फरार, पुलिस जांच में जुटी सरेआम हुई इस वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश तेज कर दी गई है।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन