20 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छग बोर्ड रिजल्ट 2026: रायपुर के 'प्रयास' स्कूलों का शानदार जलवा! टॉप-10 में 8 बच्चे शामिल, एक छात्रा ने पूरे प्रदेश में मारी दूसरे नंबर पर बाजी

शेयर करें

OM Darpan

May 01, 2026 07:13 pm 318 views
छग बोर्ड रिजल्ट 2026: रायपुर के 'प्रयास' स्कूलों का शानदार जलवा! टॉप-10 में 8 बच्चे शामिल, एक छात्रा ने पूरे प्रदेश में मारी दूसरे नंबर पर बाजी

रायपुर (ओमदर्पण न्यूज़)।

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) द्वारा गुरुवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इन परिणामों में राजधानी रायपुर के 'प्रयास आवासीय विद्यालयों' के छात्र-छात्राओं ने अपनी मेधा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम पूरे प्रदेश में गौरवान्वित किया है।

राज्य की टॉप-10 मेरिट सूची में रायपुर के प्रयास विद्यालयों के कुल 8 विद्यार्थियों ने अपना दबदबा कायम किया है। इन मेधावी विद्यार्थियों में 6 बालक और 2 बालिकाएं शामिल हैं। सबसे विशेष और बड़ी उपलब्धि जिले की एक छात्रा के नाम रही, जिसने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में द्वितीय (Second) स्थान प्राप्त कर जिले और शिक्षा विभाग का मान बढ़ाया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर के इन चार 'प्रयास' स्कूलों ने रचा इतिहास

वर्तमान में रायपुर जिले के अंतर्गत कुल चार प्रयास आवासीय विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं। इनमें शामिल हैं:

  • प्रयास आवासीय विद्यालय सड्डू (बालक)

  • प्रयास आवासीय विद्यालय गुढ़ियारी (बालिका)

  • प्रयास आवासीय विद्यालय, अनुसूचित जाति, नवीन गुढ़ियारी (बालिका)

  • ओबीसी प्रयास आवासीय विद्यालय, सड्डू (बालक)

इन सभी संस्थानों के विद्यार्थियों ने सीमित संसाधनों के बावजूद शैक्षणिक उत्कृष्टता का शानदार परिचय दिया है और राज्य स्तर की टॉप-10 मेरिट सूची में अपना स्थान सुनिश्चित कर यह साबित कर दिया है कि कड़ी मेहनत और सही मार्गदर्शन से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।


Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260920200512215

विज्ञापन

Advertisement