20 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड की बड़ी सौगात: 10 श्रेणियों में मिलेंगे पर्यटन पुरस्कार, जानें कैसे करें अप्लाई

शेयर करें

OM Darpan

Aug 31, 2026 02:50 am 819 views
छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड की बड़ी सौगात: 10 श्रेणियों में मिलेंगे पर्यटन पुरस्कार, जानें कैसे करें अप्लाई
 
  • पर्यटन क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को ₹11 हजार का पुरस्कार और मेमेंटो देगी सरकार

✍️ विशेष संवाददाता रायपुर | छत्तीसगढ़ में पर्यटन क्षेत्र को नई ऊंचाई पर ले जाने और इससे जुड़े उद्यमियों एवं संस्थाओं के उत्कृष्ट कार्यों को प्रोत्साहित करने के लिए छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने कमर कस ली है। बोर्ड द्वारा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार-2026’ की घोषणा की गई है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य राज्य के पर्यटन स्थलों के विकास, संवर्धन और प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देना है। पुरस्कार के तहत उल्लेखनीय योगदान देने वाले होटल, पंजीकृत टूर ऑपरेटर, पर्यटन स्टार्टअप, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एडवेंचर टूरिज्म संचालकों सहित विभिन्न क्षेत्रों के दिग्गजों को सम्मानित किया जाएगा।

10 श्रेणियों में विजेताओं को मिलेगा कैश रिवॉर्ड

योजना के अंतर्गत कुल 10 श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। प्रत्येक श्रेणी में एक विजेता का चयन होगा, जिसे ₹11 हजार की पुरस्कार राशि और मेमेंटो देकर सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कारों की श्रेणियां इस प्रकार हैं: सर्वश्रेष्ठ होटल, सर्वश्रेष्ठ पंजीकृत टूर ऑपरेटर, सर्वश्रेष्ठ जिला टूरिज्म प्रमोशन अवॉर्ड, सर्वश्रेष्ठ पर्यटन स्टार्टअप/उद्यमिता पुरस्कार, CTB Star Performer – सर्वश्रेष्ठ रिसॉर्ट, CTB Star Performer – पर्यटक सूचना केंद्र, सर्वश्रेष्ठ होमस्टे, सर्वश्रेष्ठ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, सर्वश्रेष्ठ इको टूरिज्म साइट अवॉर्ड और सर्वश्रेष्ठ एडवेंचर टूरिज्म अवॉर्ड।

होटल से लेकर इन्फ्लुएंसर तक सबको मिलेगा सम्मान

बोर्ड ने पर्यटन की पूरी श्रृंखला को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया है। सर्वश्रेष्ठ होटल श्रेणी में MICE सुविधाओं, वित्तीय प्रदर्शन और आयोजित कार्यक्रमों के आधार पर मूल्यांकन होगा। वहीं, टूर ऑपरेटर्स का चयन छत्तीसगढ़ के पर्यटन प्रचार और इटिनरेरी के प्रभावी संचालन के आधार पर किया जाएगा। डिजिटल युग को देखते हुए सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रेणी में फेसबुक, इंस्टाग्राम और यू-ट्यूब पर छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत और जनजातीय जीवन को प्रमोट करने वाले कंटेंट क्रिएटर्स को पहचान मिलेगी।

सतत पर्यटन और जिला विकास पर भी फोकस

‘सर्वश्रेष्ठ जिला टूरिज्म प्रमोशन अवॉर्ड’ उस जिले को मिलेगा जिसने गंतव्य प्रबंधन और पर्यटकों की संख्या बढ़ाने में बाजी मारी हो। मूल्यांकन में पर्यटन स्थलों की स्वच्छता, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन और हरित उपायों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसी तरह, सर्वश्रेष्ठ इको टूरिज्म साइट अवॉर्ड के लिए नवीकरणीय ऊर्जा, जल संरक्षण और स्थानीय समुदायों की भागीदारी जैसे मानकों को आधार बनाया जाएगा। होमस्टे और एडवेंचर टूरिज्म के जरिए स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने वाले प्रयासों को भी विशेष रूप से सराहा जाएगा।

15 सितंबर तक करें आवेदन

इन पुरस्कारों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक व्यक्ति और संस्थाएं अपनी प्रविष्टियां ई-मेल it@visitcg.in पर भेज सकते हैं। आवेदन पत्र और विस्तृत जानकारी के लिए छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.tourism.cgstate.gov.in पर विजिट किया जा सकता है। प्राप्त आवेदनों का मूल्यांकन राज्य पर्यटन विभाग और निर्णायक समिति द्वारा निर्धारित कड़े मानकों के आधार पर किया जाएगा।  

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260920230544957

विज्ञापन

Advertisement