20 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

101 सिविल और 10 विद्युत/यांत्रिक इंजीनियरों को मिली पदस्थापना, 15 दिनों में करना होगा जॉइन

शेयर करें

OM Darpan

Aug 25, 2026 02:31 am 297 views
  ✍️ डिजिटल डेस्क रायपुर। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने प्रदेश में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति और पदस्थापना के आदेश जारी कर दिए हैं। प्रमुख अभियंता कार्यालय की ओर से जारी इस सूची में 101 सिविल और 10 विद्युत/यांत्रिक अभियंता शामिल हैं। चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति आदेश जारी होने के 15 दिनों के भीतर अपने निर्धारित पदस्थापना कार्यालय में अनिवार्य रूप से कार्यभार ग्रहण करना होगा। तय समय सीमा में उपस्थित नहीं होने वाले उम्मीदवारों की नियुक्ति स्वतः ही निरस्त मानी जाएगी।

*** सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मिली नियुक्तियों को गति ***

इन पदों के लिए व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने अप्रैल-2025 में लिखित परीक्षा आयोजित की थी। जुलाई-2025 में काउंसलिंग और दस्तावेज सत्यापन के बाद यह मामला उच्चतम न्यायालय में लंबित होने के कारण रुक गया था। 20 अगस्त 2026 को सुप्रीम कोर्ट द्वारा याचिका के निराकरण के बाद उप मुख्यमंत्री और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री अरुण साव ने तुरंत नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए। उनके आदेश के बाद विभाग ने 22 अगस्त को प्रथम चरण की अनुशंसित चयन सूची के आधार पर सभी पदस्थापना आदेश जारी कर दिए।

*** जल जीवन मिशन के कार्यों में आएगी तेजी ***

विभाग में इतनी बड़ी संख्या में युवा इंजीनियरों के शामिल होने से विशेष रूप से जल जीवन मिशन की परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी। नई ऊर्जा और तकनीकी दक्षता से लैस इन इंजीनियरों की तैनाती से विभागीय कामकाज में सुधार होने की उम्मीद है। शासन की मंशा है कि लंबित योजनाओं को समय सीमा के भीतर पूरा कर जनता को सीधे लाभ पहुँचाया जाए।

*** जॉइनिंग के समय इन दस्तावेजों की होगी जरूरत ***

चयनित अभ्यर्थियों को कार्यभार संभालते समय अपनी शैक्षणिक योग्यता, स्थाई जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और सक्षम मेडिकल बोर्ड से प्राप्त स्वास्थ्य प्रमाण पत्र की मूल प्रतियां प्रस्तुत करनी होंगी। इसके साथ ही तकनीकी योग्यता के दस्तावेजों के अलावा जन्मतिथि के प्रमाण हेतु 10वीं की अंकसूची या मूल जन्म प्रमाण पत्र दिखाना अनिवार्य किया गया है। व्यापम द्वारा सिविल के 118 और विद्युत/यांत्रिकी के 10 पदों के लिए यह भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई थी।  

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260921040711996

विज्ञापन

Advertisement