18 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

महादेवडांड़ में गिरदावरी कर रहे युवक से तलवार की नोक पर लूटपाट, पुलिस ने सात आरोपियों को पकड़ा

शेयर करें

OM Darpan

Oct 18, 2026 11:39 pm 352 views
महादेवडांड़ में गिरदावरी कर रहे युवक से तलवार की नोक पर लूटपाट, पुलिस ने सात आरोपियों को पकड़ा


मोटरसाइकिल छीनकर जान से मारने की दी थी धमकी

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

तीन आरोपियों को भेजा गया जेल, चार अपचारी बालक बाल संप्रेषण गृह रवाना


बगीचा (जशपुर)। थाना बगीचा क्षेत्र के अंतर्गत महादेवडांड़ में खेत की गिरदावरी कर रहे एक युवक से तलवार की नोक पर लूटपाट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस सनसनीखेज घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि विधि से संघर्षरत चार बालकों को अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई तलवार और लूटी गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।


खेत में काम करने के दौरान हुआ विवाद

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना बगीचा के पकरीकछार निवासी 33 वर्षीय संतोष कुमार पिछले दो वर्षों से बासेन और महादेवडांड़ क्षेत्र में जमीन की गिरदावरी का काम कर रहे हैं। 15 अक्टूबर की दोपहर करीब तीन बजे वह ग्राम महादेवडांड़ के कुरोंग पंचायत स्थित किसानपारा के सीसी रोड के पास खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान डोन तिर्की अपने साथी अमीर कुमार खाखा उर्फ पठिया के साथ वहां पहुंचा। डोन तिर्की के हाथ में तलवार थी। दोनों ने संतोष से गाली-गलौज करते हुए पूछा कि वह उनके गांव में क्या करने आया है और उसे डराने-धमकाने लगे। इसके बाद डोन तिर्की ने तलवार दिखाकर रुपयों की मांग की।


पैसे नहीं देने पर छीन ली मोटरसाइकिल

संतोष ने जब पैसे नहीं होने की बात कही, तो आरोपियों के पांच अन्य साथी भी वहां पहुंच गए। सभी ने मिलकर रुपयों की मांग की और पैसे नहीं मिलने पर संतोष की मोटरसाइकिल (सीजी 15 ई 2606) लूट ली। आरोपियों ने पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इस दौरान डोन तिर्की ने संतोष को मारने के लिए तलवार लेकर दौड़ाया, जिससे संतोष अपनी जान बचाकर वहां से भागे और स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी दी। 16 अक्टूबर को संतोष ने थाना बगीचा में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई।


कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष हुई पहचान

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना बगीचा पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 310(2) एवं आर्म्स एक्ट की धारा 25 व 27 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने संदेहियों की तलाश करते हुए डोन तिर्की और अमीर कुमार खाखा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इनके बयानों के आधार पर साथी आयुष कुजूर तथा विधि से संघर्षरत चार अन्य बालकों की संलिप्तता का खुलासा हुआ। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रार्थी से पहचान कराई, जिसमें प्रार्थी ने सभी को पहचान लिया।


आरोपियों को भेजा गया रिमांड पर

अपराध स्वीकार करने और पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने 19 वर्षीय डोन तिर्की, 19 वर्षीय अमीर कुमार खाखा उर्फ पठिया और 18 वर्ष 11 माह के आयुष कुजूर को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। वहीं 15 से 17 वर्ष के बीच के विधि से संघर्षरत चार बालकों को नियमानुसार किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत कर बाल संप्रेषण गृह भेज दिया गया है।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261019003048382

विज्ञापन

Advertisement