मुंगेली में अरुण साव के सख्त तेवर: काम में देरी और लापरवाही पर अधिकारियों को निलंबन की चेतावनी
OM Darpan
Aug 25, 2026 03:27 am
1,058 views
25 Aug 2026
-
विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में उप मुख्यमंत्री ने दिए कड़े निर्देश, बोले- गुणवत्ता से समझौता नहीं
*** लापरवाह ठेकेदारों को नोटिस और अधिकारियों पर गिरेगी गाज ***
निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता पर कड़ा रुख अपनाते हुए अरुण साव ने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने धीमी गति से काम करने वाले ठेकेदारों और संबंधित एजेंसियों को तत्काल नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साव ने स्पष्ट किया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में सुस्ती बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को फील्ड पर जाकर नियमित निरीक्षण करने और कार्यों की प्रगति पर कड़ी नजर रखने का आदेश दिया ताकि जनता को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।जरूरी खबरें
विज्ञापन