17 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बस्तर के बच्चों को मिलेगी आधुनिक तकनीक और पौष्टिक आहार, मंत्री गजेंद्र यादव ने सुदूर अंचलों के स्कूलों का किया निरीक्षण

शेयर करें

OM Darpan

Sep 03, 2026 10:41 pm 503 views
बस्तर के बच्चों को मिलेगी आधुनिक तकनीक और पौष्टिक आहार, मंत्री गजेंद्र यादव ने सुदूर अंचलों के स्कूलों का किया निरीक्षण
  दंतेवाड़ा। प्रदेश के स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री गजेंद्र यादव ने दंतेवाड़ा जिले के सुदूर अंचलों में शैक्षणिक और आवासीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने विकासखंड कुआँकोंडा के माध्यमिक शाला कलारपारा (मैलावाड़ा) और कटेकल्याण के नेताजी सुभाष चंद्र बोस कन्या आवासीय विद्यालय (पोटाकेबिन मोखपाल) का दौरा कर बच्चों से सीधा संवाद किया। मंत्री यादव कलारपारा स्कूल की सुबह की प्रार्थना सभा में शामिल हुए और विद्यार्थियों के साथ पूरी प्रार्थना सुनी। उन्होंने शिक्षकों को नियमित रूप से लाउडस्पीकर के माध्यम से प्रार्थना आयोजित करने और शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने बच्चों से अंग्रेजी में उनके और माता-पिता के नाम पूछे, जिसका उत्तर विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास के साथ दिया।

प्रोजेक्टर से पढ़ाई को बनाएं रोचक

प्राथमिक कक्षाओं में अक्षर ज्ञान और वर्णमाला की स्थिति परखने के साथ ही मंत्री ने पढ़ाई को रोचक बनाने के लिए डिजिटल साधनों और प्रोजेक्टर के उपयोग पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान जब बच्चों ने कक्षा में बैठने के लिए कुर्सी-टेबल और जूते-मोजे की आवश्यकता बताई, तो मंत्री ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी को शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

एआई के साथ सीखें एमएस वर्ड-एक्सेल

मोखपाल पोटाकेबिन में मंत्री ने एआई कक्षा का अवलोकन किया और शिक्षिका को निर्देश दिए कि बच्चों को एआई के साथ-साथ एमएस वर्ड, एक्सेल और बुनियादी कंप्यूटर कौशल का व्यावहारिक ज्ञान भी दिया जाए। उन्होंने प्राथमिक स्तर के बच्चों से पहाड़ा सुना और कक्षा आठवीं की छात्रा से अंग्रेजी कविता पाठ सुनकर उसकी सराहना की।

14 पोटाकेबिन में बनेगा किचन गार्डन

विद्यालय परिसर में विकसित किचन गार्डन की प्रशंसा करते हुए मंत्री ने जिले के सभी 14 पोटाकेबिन में इसे अनिवार्य रूप से लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे बच्चों को ताजी पौष्टिक सब्जियां मिलने के साथ बागवानी का व्यावहारिक ज्ञान भी मिलेगा। निरीक्षण के दौरान स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक एचआर सोम, समग्र शिक्षा के उप संचालक दिनेश कौशिक, डीईओ प्रमोद ठाकुर और डीएमसी हरीश गौतम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260918034629975

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 6 / 186