13 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ में बड़ी साइबर सेंध, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का व्हाट्सएप हैक

शेयर करें

OM Darpan

Oct 13, 2026 11:50 pm 375 views
छत्तीसगढ़ में बड़ी साइबर सेंध, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का व्हाट्सएप हैक


सूरजपुर

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ में साइबर अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब वीआईपी भी इनके निशाने पर आ गए हैं। राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का व्हाट्सएप अकाउंट हैक कर लिया गया है। शातिर हैकर्स ने मंत्री की कॉन्टैक्ट लिस्ट में शामिल लोगों को मैसेज भेजकर हजारों रुपये की मांग की है। मामले की भनक लगते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आन-फानन में साइबर सेल मामले की जांच में जुट गई है।

समर्थकों ने दी हैकिंग की जानकारी

मंगलवार को मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े सूरजपुर में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत आयोजित एक बाइक रैली में शामिल होने पहुंची थीं। इसी कार्यक्रम के दौरान कुछ करीबियों और समर्थकों ने उन्हें बताया कि उनके नंबर से पैसों की मांग वाले संदेश आ रहे हैं। जब मंत्री ने अपने स्तर पर इसकी पड़ताल की, तो उन्हें अकाउंट हैक होने की बात समझ में आई।


यूपीआई बंद होने का बनाया बहाना

साइबर ठगों ने मंत्री के परिचितों को मैसेज कर 32 हजार और 52 हजार रुपये जैसी अलग-अलग रकम की मांग की। लोगों का भरोसा जीतने के लिए हैकर्स ने मैसेज में लिखा कि उनका यूपीआई बंद हो गया है और उन्हें तत्काल पैसों की जरूरत है। इसके साथ ही पेमेंट हासिल करने के लिए बाकायदा एक क्यूआर कोड भी भेजा गया।


साइबर सेल में शिकायत दर्ज

अपने नाम पर हो रही इस ठगी की जानकारी मिलते ही मंत्री ने सूरजपुर साइबर सेल को इसकी सूचना दी। इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए आम जनता और अपने समर्थकों को सतर्क किया है। मंत्री ने स्पष्ट किया है कि उनके नाम से आने वाले किसी भी संदिग्ध मैसेज या लिंक पर क्लिक न करें और बिना पुष्टि किए किसी को पैसे ट्रांसफर न करें। फिलहाल साइबर थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और हैकर्स का सुराग लगाने की कोशिश की जा रही है।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261014024848716

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 1 / 217