21 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिलासपुर में बवाल के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन: 50 उपद्रवियों पर FIR दर्ज, सीसीटीवी और ड्रोन से होगी पहचान

शेयर करें

OM Darpan

Aug 30, 2026 01:46 am 2,288 views
 
  • मामूली विवाद में पथराव के बाद भारी तनाव, एसपी रजनेश सिंह और कलेक्टर संजय अग्रवाल मौके पर तैनात, ड्रोन से हो रही पहचान

✍️ विशेष संवाददाता बिलासपुर | बिलासपुर में कल देर रात मामूली विवाद के बाद उपजे सांप्रदायिक तनाव को लेकर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस ने करीब 50 उपद्रवियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिनमें कई लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। शहर में फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन एहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

पथराव के बाद पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

शहर में कल देर रात एक मामूली विवाद ने देखते ही देखते सांप्रदायिक रंग ले लिया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई। माहौल बिगड़ता देख स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी छोड़े। इस हिंसक झड़प में दोनों पक्षों के 24 लोग और कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

एसपी और कलेक्टर ने खुद संभाला मोर्चा

हालात बेकाबू होने की सूचना मिलते ही एसपी रजनेश सिंह और कलेक्टर संजय अग्रवाल तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए दूसरे जिलों से भी अतिरिक्त पुलिस बल को बिलासपुर बुलाया गया है। पुलिस प्रशासन अब तकनीक का सहारा लेकर दोषियों तक पहुँचने की तैयारी में है।

तकनीक से होगी आरोपियों की धरपकड़

उपद्रवियों की पहचान को पुख्ता करने के लिए पुलिस ड्रोन और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है ताकि शांति भंग करने वालों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजा जा सके। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था को हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।  

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260921063745216

विज्ञापन

Advertisement