19 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

उतई में दरिंदगी: खंडहर की झाड़ियों में अचेत मिली 5 साल की मासूम, पुलिस की मुस्तैदी से बची जान, दरिंदा गिरफ्तार

शेयर करें

OM Darpan

Apr 11, 2026 10:04 pm 233 views
उतई में दरिंदगी: खंडहर की झाड़ियों में अचेत मिली 5 साल की मासूम, पुलिस की मुस्तैदी से बची जान, दरिंदा गिरफ्तार

उतई (ओमदर्पण न्यूज़)।

दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। यहाँ एक 5 वर्षीय मासूम बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। हालांकि, घटना की सूचना मिलते ही उतई पुलिस ने पूरी संवेदनशीलता और मुस्तैदी दिखाते हुए त्वरित कार्रवाई की, जिसके चलते बच्ची की जान बच गई। पुलिस ने दरिंदगी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

खंडहर के पास झाड़ियों में अचेत मिली मासूम

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अपहरण की सूचना मिलते ही उतई पुलिस की टीम तत्काल बच्ची की तलाश में जुट गई। सघन खोजबीन के दौरान पुलिस ने बच्ची को एक खंडहर के पास झाड़ियों के बीच अचेत अवस्था में ढूंढ निकाला। पुलिस टीम ने बिना कोई देरी किए गंभीर रूप से घायल बच्ची को तत्काल अस्पताल पहुँचाया। डॉक्टरों की त्वरित देखभाल और इलाज के बाद बच्ची अब खतरे से बाहर है और पूरी तरह स्वस्थ बताई जा रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पॉक्सो (POCSO) सहित 6 कड़ी धाराओं में अपराध दर्ज

इस जघन्य अपराध को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्काल हिरासत में ले लिया है। आरोपी के विरुद्ध पॉक्सो (POCSO) एक्ट सहित 6 अन्य कड़ी धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभाग की एसओसी (SOC - Scene of Crime) टीम सक्रिय कर दी गई है और घटनास्थल से तमाम वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। मामले की विस्तृत विवेचना जारी है। उतई पुलिस की इस त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है, जिसकी वजह से एक मासूम की जान बचाई जा सकी।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260920042819296

विज्ञापन

Advertisement