जस्टिस कृष्न राम महापात्र बने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
OM Darpan
Sep 08, 2026 05:12 am
952 views
08 Sep 2026
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने जस्टिस कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई। लोकभवन के छत्तीसगढ़ मण्डपम् में आयोजित समारोह में जस्टिस महापात्र ने पद और गोपनीयता की शपथ ली।
जस्टिस कृष्न राम महापात्र इससे पहले उड़ीसा हाईकोर्ट में वरिष्ठ जज के पद पर कार्यरत थे। शपथ ग्रहण के बाद राज्यपाल डेका ने उन्हें राष्ट्रपति द्वारा जारी मूल वारंट की प्रति सौंपी और बधाई दी।
समारोह का संचालन मुख्य सचिव विकास शील ने किया। उन्होंने राष्ट्रपति द्वारा जारी वारंट का वाचन किया। इस दौरान जस्टिस महापात्र की पत्नी अनिता महापात्र और छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के अन्य न्यायाधीश भी मौजूद रहे।
सत्ता और विपक्ष के दिग्गज जुटे
शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल शामिल हुए। इनके अलावा केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री तोखन साहू भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व राज्यपाल रमेश बैस, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा और विधायक सुनील सोनी व अनुज शर्मा ने भी शिरकत की। समारोह में अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, गृह विभाग की प्रमुख सचिव निहारिका बारिक और डीजीपी अरुण देव गौतम उपस्थित थे। राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना, महाधिवक्ता विवेक शर्मा और रजिस्ट्रार जनरल रजनीश श्रीवास्तव भी कार्यक्रम में शामिल हुए।जरूरी खबरें
विज्ञापन