18 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

जिला पंचायत अध्यक्ष की एंबुलेंस बनी शिक्षिका के लिए जीवनरक्षक

शेयर करें

OM Darpan

Sep 18, 2026 04:05 pm 677 views
जिला पंचायत अध्यक्ष की एंबुलेंस बनी शिक्षिका के लिए जीवनरक्षक

सड़क हादसे में घायल शिक्षिका प्रीति यादव को समय पर अस्पताल पहुंचाकर बचाई गई जान

✍️ डेस्क रिपोर्टर

कांसाबेल। (ओम दर्पण)

कांसाबेल क्षेत्र में जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय द्वारा अपनी निधि से उपलब्ध कराई गई एंबुलेंस जरूरतमंदों के लिए जीवनरक्षक साबित हो रही है। हाल ही में एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल शिक्षिका को समय पर अस्पताल पहुंचाने में इस वाहन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्राथमिक शाला साजापानी में पदस्थ शिक्षिका प्रीति यादव स्कूल जाने के दौरान स्कूटी से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई थीं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

हादसे के समय पीछे से आ रहे अन्य शिक्षकों ने तत्परता दिखाते हुए घायल प्रीति यादव को तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांसाबेल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद शिक्षिका की स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए अन्य अस्पताल रेफर कर दिया।

तत्काल उपलब्ध कराई गई मदद

मामले की गंभीरता को देखते हुए बीआरसी कार्यालय के लेखापाल सुखीराम साहू ने जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय से संपर्क कर सहायता मांगी। इसके बाद सालिक साय ने तत्काल अपनी निधि से क्षेत्र को दी गई एंबुलेंस भेजने की व्यवस्था की। इस एंबुलेंस के जरिए शिक्षिका को फौरन पत्थलगांव स्थित ए.जी. अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार शुरू हुआ। समय पर अस्पताल पहुंचने से उन्हें आवश्यक चिकित्सा सुविधा मिल सकी।

शिक्षकों ने जताया आभार

घायल शिक्षिका को समय पर बेहतर इलाज दिलाने में मिले सहयोग पर क्षेत्र के शिक्षकों ने जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय के प्रति आभार जताया है। शिक्षकों का कहना है कि यह एंबुलेंस सुविधा आपातकालीन परिस्थितियों में स्थानीय लोगों के लिए बड़ा सहारा बन रही है।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260918215113839

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 5 / 206