14 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोहका में वरिष्ठ नागरिकों का महासंगम : 12वें स्थापना दिवस पर गूंजी अनुभवों की गूंज, सियानसदन में जुटा बुजुर्गों का कारवां

OM Darpan

Sep 15, 2026 12:49 am 203 views
12वें स्थापना दिवस पर गूंजी अनुभवों की गूंज, सियानसदन में जुटा बुजुर्गों का कारवां

सियानसदन टाटा लाइन में अतिथियों ने बुजुर्गों की ऊर्जा को सराहा, शॉल और श्रीफल से हुआ सम्मान

✍️ विशेष संवाददाता

कोहका, भिलाई | भिलाई के कोहका स्थित सियानसदन टाटा लाइन में वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस इस सप्ताह अत्यंत उत्साह और सकारात्मक वातावरण में मनाया गया। इस विशेष अवसर पर क्षेत्र के सैकड़ों वरिष्ठ नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर कार्यक्रम को गरिमामयी बनाया। आयोजन के दौरान समाज और राज्य के विकास में बुजुर्गों की सक्रिय भागीदारी और उनके अनुभवों के महत्व पर गहरा विमर्श किया गया।

समारोह की शुरुआत अतिथियों द्वारा श्रीगणपति और भारत माता के छायाचित्रों पर माल्यार्पण और मंगलदीप प्रज्वलित कर की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होटल अमित इंटरनेशनल, भिलाई के संचालक सुभाष साव थे। वहीं, विशेष अतिथियों के रूप में क्रेडा छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व सदस्य विजय साहू, हेल्पेज इंडिया रायपुर के छत्तीसगढ़ राज्य प्रभारी शुभंकर विश्वास, नगरपालिक निगम भिलाई के सभापति गिरवर बंटी साहू और वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सुमन सागर सिन्हा शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता भिलाई वरिष्ठ नागरिक महासंघ के अध्यक्ष गजानंद साहू ने की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बुजुर्गों के अनुभवों को सहेजने और सम्मान देने पर जोर

मुख्य अतिथि सुभाष साव ने वरिष्ठों के आशीर्वाद को अमूल्य बताते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। विशेष अतिथि विजय साहू ने अपने संबोधन में वरिष्ठ नागरिकों के साथ अपने आत्मीय जुड़ाव को साझा किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के पास अनुभवों और ऊर्जा का जो भंडार है, राज्य सरकार को उसका व्यापक उपयोग करना चाहिए ताकि समाज को सही दिशा मिल सके। इस दौरान सभी अतिथियों को शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।


समारोह में भिलाई महासंघ के उपाध्यक्ष मंदा वाष्णिकर, बलवीर सिंह सहगल, जेआर साहू, बलविंदर सिंह, महेंद्र कुमार सोनवानी, बाबूलाल साहू, जोहनलाल साहू, युवराज साहू, अर्चना मूले, छाया विश्वकर्मा और डॉ. कांतीलाल विश्वकर्मा ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इनके अलावा मुकेश कुमार, कोहका अध्यक्ष दुलारदास, शिवप्रसाद साहू, ईश्वरी साहू, त्रिवेणी साहू, अनंत राम वर्मा और मानी मानिकपुरी सहित सैकड़ों की संख्या में वरिष्ठ नागरिक इस उत्सव का हिस्सा बने और एक-दूसरे के साथ सुख-दुख साझा किए।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260915014745861

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 1 / 182