मजदूरों के बच्चों के लिए खुले नामी स्कूलों के दरवाजे: CM विष्णु देव साय ने 1.45 लाख श्रमिकों को बांटे ₹39 करोड़, बच्चों संग जमीन पर बैठकर किया लंच
OM Darpan
Aug 25, 2026 03:36 am
544 views
25 Aug 2026
-
अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के जरिए श्रमिकों के बच्चों को मिल रही है DPS और राजकुमार कॉलेज जैसे बड़े संस्थानों में मुफ्त शिक्षा
*** ढाई साल में 774 करोड़ की मदद और नक्सल मुक्त विकास ***
श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने जानकारी दी कि पिछले ढाई वर्षों में श्रमिकों के खातों में 774 करोड़ रुपये से अधिक की राशि भेजी गई है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन का उल्लेख करते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार के प्रयासों से नक्सलवाद पर निर्णायक सफलता मिल रही है और ओरछा व जगरगुंडा जैसे क्षेत्रों में एजुकेशन सिटी जैसी पहल की जा रही है। उन्होंने बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर भोजन किया और उनके सवालों के जवाब देकर अनुशासन और मेहनत की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, डॉ. रामप्रताप सिंह, सांसद लक्ष्मी वर्मा और विधायक पुरंदर मिश्रा ने भी शिरकत की। साथ ही छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष योगेश दत्त मिश्रा, उपाध्यक्ष किशोर महानंद और श्रम विभाग के सचिव हिमशिखर गुप्ता सहित अन्य अधिकारी व अभिभावक मौजूद रहे। साय ने कहा कि प्रदेश में आईआईटी, आईआईएम और एम्स जैसे संस्थान उपलब्ध हैं और श्रमिक बच्चों को विदेश में पढ़ाई के लिए भी सहायता दी जा रही है।जरूरी खबरें
विज्ञापन