5 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पक्के घर का सपना हुआ पूरा: कच्चे मकान की दिक्कतों से मिली राहत, सुकनी बाई को मिली आवास की चाबी

शेयर करें

OM Darpan

Oct 04, 2026 07:30 am 443 views
पक्के घर का सपना हुआ पूरा: कच्चे मकान की दिक्कतों से मिली राहत, सुकनी बाई को मिली आवास की चाबी


सेवा सेतु शिविर में सौंपा गया नया मकान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जताया आभार

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement


जीपीएम (गौरेला)।


प्रधानमंत्री आवास योजना जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सुरक्षा, स्थायित्व और सम्मान का आधार बन रही है। जीपीएम जिले के गौरेला विकासखंड के ग्राम बस्ती बगरा की निवासी सुकनी बाई के लिए यह योजना अपने पक्के घर का वर्षों पुराना सपना पूरा करने वाली साबित हुई है। कभी मिट्टी के कच्चे मकान में कठिनाइयों के बीच जीवन गुजारने वाला उनका परिवार अब अपने पक्के और सुरक्षित आवास में सुकून से रह रहा है।


कच्चे मकान और बरसात की चिंता से मुक्ति

सुकनी बाई का परिवार पहले मिट्टी के कच्चे मकान में निवास करता था। बारिश के दिनों में मकान की स्थिति काफी खराब हो जाती थी और पूरे परिवार को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता था। मौसम की मार के बीच घर की मजबूती और परिवार की सुरक्षा को लेकर हमेशा चिंता बनी रहती थी। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण स्वयं के खर्च पर पक्का मकान बनाना उनके लिए आसान नहीं था।


योजना से बदला जीवन

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सुकनी बाई के आवास को स्वीकृति मिलने के बाद उनके जीवन में बदलाव की शुरुआत हुई। योजना के माध्यम से उनका पक्का मकान बनकर तैयार हुआ। वर्षों से संजोया अपना घर होने का सपना जब हकीकत में बदला तो पूरे परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। नए आवास ने उन्हें केवल मजबूत छत ही नहीं दी, बल्कि सुरक्षित, सम्मानजनक और बेहतर जीवन का भरोसा भी दिया है।


शिविर में मिली मकान की चाबी

इस खुशी को और खास बनाया 'सेवा सेतु-सरकार आपके द्वार' अभियान के तहत ग्राम बस्ती बगरा में आयोजित शिविर ने। शिविर के दौरान सुकनी बाई को उनके नवनिर्मित पक्के आवास की चाबी सौंपी गई। अपने घर की चाबी हाथ में पाते ही उनके चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी।


प्रधानमंत्री के प्रति व्यक्त किया आभार

पक्का आवास मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सुकनी बाई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया। उन्होंने बताया कि कच्चे मकान में रहते हुए बरसात के दिनों में काफी परेशानी होती थी, लेकिन अब पक्का घर बन जाने से परिवार पूरी तरह सुरक्षित और निश्चिंत महसूस कर रहा है।


सुकनी बाई की यह कहानी बताती है कि पक्का आवास किसी परिवार के लिए केवल चार दीवारें और छत नहीं, बल्कि सुरक्षा, सम्मान और बेहतर भविष्य की नींव है। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से उनका वर्षों पुराना सपना आज अपने घर की खुशियों में बदल चुका है।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261005104357896

विज्ञापन

Advertisement