चलती कार में लगी आग, सवार ने कूदकर कर बचाई जान
OM Darpan
Apr 12, 2024 09:12 pm
312 views
12 Apr 2024
कोरबा। कोरबा जिले के कटघोरा थान क्षेत्र में चलती कार में आग लग गई। जिसके बाद ड्राइवर और कार सवार ने कार से कूदकर जान बचाई। आगजनी की इस घटना की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई। जिसके बाद दमकल टीम ने आ के आग को बुझाया।
बताया जा रहा है कि कार सवार अंबिकापुर से कोरबा आ रहे थे तभी अचानक उनकी कार में आग लग गई। वहीं आशंका जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट होने की वजह से लगी होगी।
जरूरी खबरें
विज्ञापन