कोरिया तिहरा हत्याकांड की जांच के लिए बैकुंठपुर पहुंची पांच सदस्यीय सीबीआई टीम
OM Darpan
Jul 14, 2026 05:18 am
343 views
14 Jul 2026
बैकुंठपुर।
छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के चर्चित नौगई तिहरा हत्याकांड की जांच के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की पांच सदस्यीय टीम आज पहुंच गई। टीम चरचा स्थित पंचवटी रेस्ट हाउस में रुकी हुई है। मामले से जुड़े हर पहलू को बारीकी से खंगाला जा रहा है।घटनास्थल का किया बारीकी से निरीक्षण
सीबीआई की टीम ने सीधे घटनास्थल का रुख कर वहां का बारीकी से निरीक्षण शुरू किया। टीम इस मामले से जुड़े पुलिस के दस्तावेजों और साक्ष्यों की जांच कर रही है। संबंधित अधिकारियों और अन्य पक्षों से भी पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच और पूछताछ पूरी होने के बाद टीम आगे की कानूनी कार्रवाई तय करेगी।भाजपा नेता को गाड़ी समेत जिंदा जलाया
बीते 16 जून को सोनहत के नौगई गांव में सनसनीखेज वारदात हुई थी। भाजपा नेता भरत सिंह गहरवार उर्फ लल्ला सिंह अपने साथियों के साथ फॉर्च्यूनर वाहन में सवार थे। आरोप है कि हमलावरों ने पुराने विवाद को सुलझाने के बहाने तीनों को बुलाया और हमला कर दिया। इसके बाद गाड़ी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई।रेत उत्खनन को लेकर चल रहा था विवाद
घटना में भरत सिंह गहरवार की मौके पर मौत हो गई थी। उनके दो साथी वीरेंद्र सिंह उर्फ वीरू और नागेंद्र सिंह ने अस्पताल में दम तोड़ा। छत्तीसगढ़ सरकार ने 30 जून को सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। पुलिस ने मनोज त्रिपाठी, अमन त्रिपाठी, आशुतोष त्रिपाठी, निशांत त्रिपाठी, अक्षय त्रिपाठी, विशाल त्रिपाठी, सत्यप्रकाश त्रिपाठी और मन्नू त्रिपाठी सहित 12 आरोपियों को जेल भेजा है। दोनों पक्षों में रेत उत्खनन को लेकर पुरानी रंजिश थी।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन