दुर्ग में दिखेगी यादव समाज की एकजुटता, 6 सितंबर को निकलेगी भगवान श्रीकृष्ण की भव्य शोभायात्रा
OM Darpan
Sep 03, 2026 07:15 am
437 views
03 Sep 2026
-
कोसरिया यादव महासभा की तैयारियों ने पकड़ा जोर, 20 हजार लोगों के जुटने की उम्मीद
राऊत नाचा और मनमोहक झांकियां होंगी आकर्षण
यादव महासभा के अध्यक्ष बोधन राम यादव ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का यह आयोजन पिछले 16 वर्षों से निरंतर किया जा रहा है। इस वर्ष भी सामाजिक एकता, आपसी भाईचारा, समरसता और धर्म के प्रति आस्था को सुदृढ़ करने के लक्ष्य के साथ यह आयोजन होगा। शोभायात्रा में छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक दिखेगी, जिसमें राऊत नाचा, धुमाल पार्टी और भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकियों के साथ विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं के कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे।पोलसायपारा से शुरू होकर यादव छात्रावास में होगा समापन
तय कार्यक्रम के अनुसार, शोभायात्रा 6 सितंबर को सुबह 10 बजे पोलसायपारा से प्रारंभ होगी। यहां से यह लुचकी तालाब, चंडी चौक, शिवपारा, गवलीपारा, गांधी चौक, मोती कॉम्पलेक्स, पुराना बस स्टैंड, इंदिरा मार्केट और पंडरिया कॉम्पलेक्स होते हुए आगे बढ़ेगी। अंत में यह शोभायात्रा यादव छात्रावास, पंचशीलपारा, दुर्ग पहुंचकर संपन्न होगी। इस पूरे आयोजन में जिला प्रशासन और नगर निगम का भी सहयोग रहेगा।उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव होंगे मुख्य अतिथि
इस भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव शामिल होंगे। इनके साथ ही महापौर अलका बाघमार, पूर्व विधायक लामचंद बाकना, पूर्व युवा भाजपा अध्यक्ष जीत हेमंत यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, पार्षद राकेश सेन, और पार्षद बबीता यादव (गुड्डू) सहित विभिन्न वार्डों के पार्षदगण मौजूद रहेंगे। सर्किट हाउस रायपुर से मुख्य अतिथियों के साथ बाइक रैली भी निकाली जाएगी। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव, पूर्व विधायक धीरज बाकलीवाल, खनिज विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष गिरीश देवांगन और समाजसेवी राजेंद्र साहू भी शिरकत करेंगे।योजन की सफलता के लिए समाज ने कसी कमर
शोभायात्रा को सफल बनाने के लिए 18 सर्किलों का पूर्ण सहयोग रहेगा। इनमें दुर्ग नगर, मचपारा, कांटूलबोर्ड, पाटन, जामगांव, रानीतराई, धमधा, कोड़िया, भिलाई, गोंडी, खांडा, जेवरा सिरसा, नगपुरा, शिवकोकड़ी, चरौदा, रूआबांधा, केम्प-1 और भिलाई नगर शामिल हैं। आयोजन की अध्यक्षता बोधन राम यादव करेंगे। महासभा ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर सामाजिक एकता का संदेश दें।पदाधिकारी और सदस्य संभालेंगे मोर्चा
आयोजन में महासभा के पदाधिकारी अध्यक्ष बोधन राम यादव, उपाध्यक्ष रामचंद्र यादव, महामंत्री बरातूराम यादव, सचिव शंकर लाल यादव, उपाध्यक्ष लक्ष्मीराम यादव (अमलारी), हरीश यादव, महामंत्री चंद्रशेखर यादव, सहसचिव भरत यादव, कोषाध्यक्ष गिरधरनाथ यादव, संगठन मंत्री तुलसीराम यादव (दुर्गी), डॉ. निरंजन यादव (गोपालगढ़ा), भरत यादव (शक्ति नगर), गुर्वेंद्र यादव (भरदा), सलाहकार चेतराम यादव (जगंती नगर), हिरंगी राम यादव (चिरौरी), प्रचार मंत्री अरुण यादव (बघेरा), वरुण यादव (भिलाई-03), मीडिया मंत्री विनोद यादव (सुपेला), प्रकाश बल... यादव (जागुल) और जिला युवा अध्यक्ष प्रीतम यादव मौजूद रहेंगे। इसके अलावा रामचंद्र यादव, बरातू यादव, अमर यादव, लोकेश यादव, लच्छी यादव, खिलेश यादव, गिरेन्द्र यादव, चेतराम यादव, कुंवर यादव, मन्ना यादव, गिरधर यादव, हरिनारायण यादव, गजानंद यादव, नंदलाल यादव, प्रीतम यादव, हेमू यादव, सुश्री अर्चना यादव, हरीश यादव, भरत यादव, युवराज यादव, राजेश यादव, डोमन यादव, कोमल यादव, टोपन यादव, भोजराम यादव, चम्मू यादव, दिनेश यादव, किशन यादव, छोटेलाल यादव, तुलसीराम यादव, किशन यादव, भूवेंद्र यादव, बलीराम यादव, रणछोर यादव, द्वारिका यादव, विनोद यादव, दाऊ अहिर, ओमप्रकाश यादव, सियाराम यादव, बलराम यादव, विक्की यादव, नागेन्द्र यादव, मालती यादव, अहिल्या यादव, आशा यादव, ओम कुमारी यादव, यशोदा यादव, रीना यादव, कल्यान यादव, दमयंती यादव, भीजराम यादव, नीलम यादव, चोलाराम यादव, गणेश यादव, धीरेंद्र यादव, ओम यादव, अशोक यादव और बलराम यादव सहित समस्त यादव बंधु शोभायात्रा में शामिल होंगे।जरूरी खबरें
विज्ञापन