28 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

शिवरीनारायण में 500 परिवारों की घर वापसी: प्रबल प्रताप सिंह जूदेव का तीखा हमला- सनातन को छेड़ने वाले को अब छोड़ेंगे नहीं

शेयर करें

OM Darpan

Aug 11, 2026 10:32 pm 430 views
शिवरीनारायण में 500 परिवारों की घर वापसी: प्रबल प्रताप सिंह जूदेव का तीखा हमला- सनातन को छेड़ने वाले को अब छोड़ेंगे नहीं
  • सवा लाख पार्थिव शिवलिंग पूजन के पावन अवसर पर जूदेव ने किया धर्मांतरित परिवारों का पद प्रक्षालन, दी कड़ी चेतावनी

✍️ विशेष संवाददाता शिवरीनारायण (जांजगीर-चांपा) | जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण स्थित तेंदुवाधाम में आज सनातन धर्म की शक्ति का बड़ा प्रदर्शन हुआ। सावन महोत्सव के अंतर्गत आयोजित सवा लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं पूजन के दौरान 500 धर्मांतरित परिवारों ने अपनी मूल परंपरा में घर वापसी की। राम मिलेंगे आश्रम, कुमार दिलीप सिंह जूदेव सनातन फाउंडेशन और सेवा न्याय उत्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सभी परिवारों को विधिवत सनातन धर्म में शामिल किया गया। अखिल भारतीय घर वापसी अभियान प्रमुख और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने इन परिवारों का पद प्रक्षालन कर उन्हें सनातन संस्कृति की मुख्यधारा से जोड़ा। जूदेव ने कार्यक्रम में स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि भगवान शिव पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले अब संभल जाएं। उन्होंने कहा कि सनातन को जिसने छेड़ा है, अब सनातन उसे किसी भी कीमत पर छोड़ेगा नहीं।

सनातन के अपमान पर अरुण पन्नालाल को जूदेव का कड़ा जवाब

  प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने तीखे तेवर अपनाते हुए अरुण पन्नालाल को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि सनातन का अपमान करने वाले और भगवान शिव पर अभद्र टिप्पणी करने वाले दुष्ट अरुण पन्नालाल यह समझ लें कि सनातन आस्था को चुनौती देने का परिणाम बुरा होगा। उन्होंने कहा कि विष्णु का सुदर्शन चक्र जब चलता है तो बड़े-बड़े अहंकार धराशायी हो जाते हैं। जूदेव ने अपने पिता दिलीप सिंह जूदेव के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि अपनी जड़ों से दूर हुए परिवारों को सम्मानपूर्वक वापस लाना उनके जीवन का मुख्य ध्येय है।   इस ऐतिहासिक शुद्धि कार्यक्रम में धर्माचार्यों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ हजारों की संख्या में श्रद्धालु जुटे। आयोजन में प्रमुख रूप से अशोक हरिवंशी, अंजू गबेल, जगन्नाथ दादा, महात्यागी बाबा, शालिनी अत्री, ज्योति जायसवाल, श्यामता, भुवनेश्वरी साहू, माधुरी पांडे, शीलू साहू, लक्ष्मी पटेल, संतोषी साहू, दुर्गा बरेठ, पुष्पा साहू, पूर्णिमा गबेल, पुष्पा गबेल, परमेश्वरी सिदार, मीना साहू, अनीता कंवर, रोशनी राज, लक्ष्मी कंवर, नेम पटेल, धर्मसेना लिमिश जायसवाल, बृजेश जायसवाल, करण खुटे, नीतीश वैष्णव, राजेश कुमार साहू, उज्जैन सिंह कंवर, अनिल गबेल, सरिता दुबे, कुत्री जांगड़े, रूपेंद्र गबेल, अवधेश शुक्ला, भूपेंद्र सिंह, सुधाकर त्रिपाठी, विकास, ठाकुर श्रवण सिंह, महेश, अश्विनी, विष्णु, महेंद्र पाल और जानकी सहित अनेक लोग मौजूद थे।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260929012316945

विज्ञापन

Advertisement