27 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रिसाली में भाजपा का बूथ संकल्प, निशाने पर 40 वार्ड

शेयर करें

OM Darpan

Sep 28, 2026 03:00 am 452 views
रिसाली में भाजपा का बूथ संकल्प, निशाने पर 40 वार्ड

‘मन की बात’ के बाद बूथ क्रमांक 103 में चुनाव पर हुई बैठक

महापौर समेत सभी वार्डों में पार्टी प्रत्याशियों की जीत के लिए हाथ उठाकर पारित किया प्रस्ताव

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’ सुनने के बाद रिसाली में भाजपा का बूथ संकल्प सीधे नगर निगम चुनाव पर केंद्रित रहा। बूथ क्रमांक 103 की बैठक में महापौर और नगर निगम के सभी 40 वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों की जीत के लिए काम करने का प्रस्ताव रखा गया। मौजूद कार्यकर्ताओं ने हाथ उठाकर इसे सर्वसम्मति से पारित किया।

रिसाली के कृष्ण टॉकीज रोड स्थित लक्ष्मी पैलेस में रविवार को इससे पहले ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी गई। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर, भाजपा दुर्ग संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्राही, जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक और दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर मौजूद रहे।

कार्यक्रम खत्म होने के बाद बूथ अध्यक्ष भुवन चटर्जी ने नगर निगम चुनाव को लेकर प्रस्ताव रखा। इसमें महापौर पद के साथ सभी 40 वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों की जीत के लिए संकल्प लेने की बात थी। कार्यकर्ताओं ने हाथ उठाकर प्रस्ताव का समर्थन किया।

मन की बात में जनगणना से मुनगा अभियान तक हुई चर्चा

केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने ‘मन की बात’ में उठाए गए विषयों का जिक्र किया। प्रधानमंत्री के संबोधन में आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति, जनगणना और ऑनलाइन स्व-गणना को लेकर भी बात रखी गई। 27 सितंबर को प्रसारित 138वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने वर्ष 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक के दस वर्ष पूरे होने का उल्लेख किया।

पोषण माह के संदर्भ में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान का भी जिक्र हुआ। इसके जरिए मुनगा को भोजन में शामिल करने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने की बात कही गई। आंगनबाड़ी केंद्रों और पोषण ट्रैकर के माध्यम से बच्चों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं की देखभाल के प्रयास भी संबोधन में शामिल रहे।

सावित्री ठाकुर ने कहा कि ‘मन की बात’ से देश की उपलब्धियों, संस्कृति, परंपराओं और समाज में हो रहे प्रयासों की जानकारी मिलती है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन को मां भारती की सेवा में समर्पित बताया।

पर्यावरण, नशामुक्ति और स्थानीय उत्पादों पर हुई बात

भाजपा दुर्ग संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्राही ने पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विषयों का उल्लेख किया। उन्होंने असम के सोनाई रुपाई वन्यजीव अभयारण्य में हाथियों की वापसी, पिग्मी हॉग संरक्षण और सुंदरबन में मैंग्रोव संरक्षण जैसे प्रयासों की चर्चा करते हुए प्रकृति और मानव जीवन के बीच संतुलन की बात कही।

जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ का जिक्र करते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की। प्रधानमंत्री के संबोधन में इस अभियान के तहत MY Bharat, NSS, स्कूल-कॉलेज, विश्वविद्यालय तथा सामाजिक और आध्यात्मिक संस्थाओं की भागीदारी का उल्लेख किया गया।

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ (ODOP) और ‘वोकल फॉर लोकल’ के जरिए स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की बात कही। प्रधानमंत्री ने प्रतापगढ़ में आंवला उत्पाद तैयार कर रहे महिला स्व-सहायता समूहों के प्रयासों का उदाहरण भी अपने संबोधन में दिया।

कार्यक्रम में मंडल प्रभारी एवं जिला भाजपा उपाध्यक्ष शिवेंद्र परिहार, भाजपा नेता प्रितपाल बेलचंदन, मंडल भाजपा अध्यक्ष अनुपम साहू, राजू जंघेल और बूथ अध्यक्ष भुवन चटर्जी सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260928031844413

विज्ञापन

Advertisement