शिवरीनारायण में 500 परिवारों की घर वापसी: प्रबल प्रताप सिंह जूदेव का तीखा हमला- सनातन को छेड़ने वाले को अब छोड़ेंगे नहीं
OM Darpan
Aug 11, 2026 10:32 pm
433 views
11 Aug 2026
-
सवा लाख पार्थिव शिवलिंग पूजन के पावन अवसर पर जूदेव ने किया धर्मांतरित परिवारों का पद प्रक्षालन, दी कड़ी चेतावनी
सनातन के अपमान पर अरुण पन्नालाल को जूदेव का कड़ा जवाब
प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने तीखे तेवर अपनाते हुए अरुण पन्नालाल को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि सनातन का अपमान करने वाले और भगवान शिव पर अभद्र टिप्पणी करने वाले दुष्ट अरुण पन्नालाल यह समझ लें कि सनातन आस्था को चुनौती देने का परिणाम बुरा होगा। उन्होंने कहा कि विष्णु का सुदर्शन चक्र जब चलता है तो बड़े-बड़े अहंकार धराशायी हो जाते हैं। जूदेव ने अपने पिता दिलीप सिंह जूदेव के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि अपनी जड़ों से दूर हुए परिवारों को सम्मानपूर्वक वापस लाना उनके जीवन का मुख्य ध्येय है। इस ऐतिहासिक शुद्धि कार्यक्रम में धर्माचार्यों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ हजारों की संख्या में श्रद्धालु जुटे। आयोजन में प्रमुख रूप से अशोक हरिवंशी, अंजू गबेल, जगन्नाथ दादा, महात्यागी बाबा, शालिनी अत्री, ज्योति जायसवाल, श्यामता, भुवनेश्वरी साहू, माधुरी पांडे, शीलू साहू, लक्ष्मी पटेल, संतोषी साहू, दुर्गा बरेठ, पुष्पा साहू, पूर्णिमा गबेल, पुष्पा गबेल, परमेश्वरी सिदार, मीना साहू, अनीता कंवर, रोशनी राज, लक्ष्मी कंवर, नेम पटेल, धर्मसेना लिमिश जायसवाल, बृजेश जायसवाल, करण खुटे, नीतीश वैष्णव, राजेश कुमार साहू, उज्जैन सिंह कंवर, अनिल गबेल, सरिता दुबे, कुत्री जांगड़े, रूपेंद्र गबेल, अवधेश शुक्ला, भूपेंद्र सिंह, सुधाकर त्रिपाठी, विकास, ठाकुर श्रवण सिंह, महेश, अश्विनी, विष्णु, महेंद्र पाल और जानकी सहित अनेक लोग मौजूद थे।जरूरी खबरें
विज्ञापन