23 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

नुक्कड़ नाटक के माध्यम ग्रामीणों को बताया गया मतदान का महत्व

शेयर करें

OM Darpan

Apr 10, 2024 12:12 am 341 views
नुक्कड़ नाटक के माध्यम ग्रामीणों को बताया गया मतदान का महत्व
दंतेवाड़ा, 09 अप्रैल 2024। लोक सभा निर्वाचन 2024 के परिप्रेक्ष्य में स्वीप कार्यक्रम के तहत बृहद पैमाने पर मतदाता जागरूकता के मद्देनजर जिले के ग्राम पोंडूम में नुक्कड़ नाटक आयोजित कर लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने हेतु आम लोगों को प्रेरित किया गया। नाटक में बताया गया कि प्रत्येक व्यक्ति को मतदान करना मौलिक अधिकार है। और आपके द्वारा किया गया मतदान पूर्ण रूप से गोपनीय रहता है। इसलिए निर्भय होकर अपने क्षेत्र विकास के लिए प्रत्येक चुनाव में अपने मत का प्रयोग करने के लिए बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए और सुदृढ़ लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित बनाने के लिए स्वयं तथा आस पास के लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करें। और मतदान जागरूकता से संबंधित पोस्टर होर्डिंग के सहायता से ग्रामीणों को मतदान के दिन मतदान करने को कहा गया। साथ ही साथ आम लोगों से अपील किया गया कि लोकसभा चुनाव 2024 में अधिक से अधिक संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग कर एक सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा गया। इस क्रम में पोन्दुम, मटेनार और सोनादाई मंदिर बारसूर में नव वधुओं , और नए मतदाताओं को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया और मतदान के कर्तव्य व अधिकार से भी अवगत किया गया। इसके अलावा स्कूली बच्चों द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर 19 अप्रैल को वोट करने की अपील भी की गई।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261023165814944

विज्ञापन

Advertisement