20 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

जशपुर में पुलिस का 'हंटर': बिना नंबर प्लेट और मोडिफाइड बाइक वालों की खैर नहीं, रात में चेकिंग कर धर-दबोचीं 22 गाड़ियां

शेयर करें

OM Darpan

Apr 13, 2026 10:42 pm 271 views
जशपुर में पुलिस का 'हंटर': बिना नंबर प्लेट और मोडिफाइड बाइक वालों की खैर नहीं, रात में चेकिंग कर धर-दबोचीं 22 गाड़ियां

जशपुर (ओमदर्पण न्यूज़)।

जशपुर जिले में यातायात व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस ने सख्त रवैया अपना लिया है। बिना नंबर प्लेट, मोडिफाइड वाहनों और स्टंट करने वालों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है। डीआईजी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. लाल उमेद सिंह के सख्त निर्देशों के बाद कोतवाली पुलिस ने 22 मोटरसाइकिलों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की है।

रात में चला विशेष चेकिंग अभियान

डीआईजी एवं एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारियों को बिना नम्बर प्लेट वाले वाहनों, मोडिफाइड गाड़ियों, ओवर स्पीड और स्टंट करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में बीती रात कोतवाली पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना नम्बर प्लेट, ओवर स्पीड, मोडिफाइड और नाबालिगों द्वारा चलाई जा रही कुल 22 मोटरसाइकिलों को पकड़ा गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

नंबर लिखवाने के बाद ही छूटे वाहन, वसूला गया जुर्माना

कार्रवाई के दौरान 19 बिना नम्बर प्लेट वाले वाहन चालकों से उनके वाहन जब्त किए गए। दूसरे दिन इन वाहनों पर नंबर लिखवाने के बाद ही चालानी कार्रवाई करते हुए कुल 5700 रुपये का जुर्माना वसूला गया। वहीं, एक वाहन चालक को ओवर स्पीड में वाहन चलाते पाए जाने पर 1000 रुपये का चालान किया गया। शेष 2 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई जारी है।

दोबारा पकड़े गए तो सीधे कोर्ट में पेश होगा वाहन

कोतवाली पुलिस ने चालकों को सख्त हिदायत दी है कि अगर वे भविष्य में बिना नंबर के वाहन चलाते हुए फिर पकड़े गए, तो वाहन जब्त कर सीधे न्यायालय में पेश किया जाएगा।

पालकों के खिलाफ भी होगी कार्रवाई

डीआईजी एवं एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें। उन्होंने विशेष रूप से चेतावनी दी है कि नाबालिगों को वाहन चलाने की अनुमति कतई न दें। यदि नाबालिग नियमों का उल्लंघन करते पाए जाते हैं, तो संबंधित वाहन चालक के साथ-साथ उनके पालकों (माता-पिता) के विरुद्ध भी विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने इस अभियान में आम जनता से भी सहयोग की अपेक्षा की है।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260920153424119

विज्ञापन

Advertisement