कैलाश नगर में बारिश से ढही मकान की छत, महापौर ने लिया जायजा
OM Darpan
Sep 01, 2026 11:28 pm
249 views
01 Sep 2026
दुर्ग।
नगर पालिक निगम दुर्ग के कैलाश नगर वार्ड क्रमांक 19 में लगातार हो रही बारिश के कारण एक छानी वाले मकान की छत गिर गई। हादसे के समय शत्रुहन साहू (44) का परिवार घर के अंदर ही मौजूद था, लेकिन किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
घटना की जानकारी मिलते ही महापौर अलका बाघमार, पार्षद रंजीता पाटिल और मनमोहन शर्मा के साथ मौके पर पहुंचीं। उन्होंने प्रभावित परिवार से मुलाकात कर घटनास्थल का निरीक्षण किया और शत्रुहन साहू व उनके परिवार का कुशलक्षेम पूछा।
शत्रुहन साहू पिछले 17 वर्षों से कैलाश नगर में अपने परिवार के साथ रह रहे हैं। उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। लगातार बारिश के कारण मकान के एक कमरे की छत अचानक गिर गई, जिससे परिवार के सामने रहने और घरेलू सामान को सुरक्षित रखने का संकट खड़ा हो गया है।
17 साल पुराना आशियाना हुआ क्षतिग्रस्त
महापौर ने मौके पर मौजूद निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि मकान की स्थिति की पूरी जानकारी लें और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा प्रभावित परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।कमजोर मकानों के लिए निगम की चेतावनी
महापौर अलका बाघमार ने नागरिकों से अपील की है कि लगातार बारिश के दौरान पुराने और कमजोर मकानों में रहने वाले लोग विशेष सावधानी बरतें। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति की आशंका होने पर तत्काल नगर निगम को सूचना दें, क्योंकि नागरिकों की सुरक्षा प्राथमिकता है।जरूरी खबरें
विज्ञापन