17 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Vishwakarma Jayanti : सीएम विष्णु देव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा, बोले- श्रमवीरों की मेहनत से ही मजबूत होगा छत्तीसगढ़

शेयर करें

OM Darpan

Sep 17, 2026 06:26 pm 380 views
सीएम विष्णु देव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा, बोले- श्रमवीरों की मेहनत से ही मजबूत होगा छत्तीसगढ़

  • मुख्यमंत्री निवास में आयोजित हुआ विशेष पूजा कार्यक्रम, प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएँ

✍️ डिजिटल डेस्क, रायपुर

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर | छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रथम वास्तुकार और सृजन के देवता भगवान विश्वकर्मा के समक्ष शीश नवाया और प्रदेश की सुख-समृद्धि के साथ-साथ निरंतर प्रगति की मंगल कामना की।

सृजन और कर्मनिष्ठा का दिया संदेश

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने निर्माण और सृजन के अधिष्ठाता भगवान विश्वकर्मा को नमन करते हुए समस्त प्रदेशवासियों को जयंती की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि भगवान विश्वकर्मा हमें सृजन, श्रम और अटूट कर्मनिष्ठा का संदेश प्रदान करते हैं। उनका जीवन और कार्य दर्शन हमें अपने दायित्वों के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देता है।

श्रमिकों के कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध

प्रदेश के विकास में श्रमिकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के श्रमवीरों की मेहनत, उनका बेजोड़ हुनर और कर्मठता ही राज्य के विकास की सबसे मजबूत नींव है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सुशासन की सरकार श्रमिकों के कल्याण और उनके सर्वांगीण उत्थान के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260917211457773

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement