कबीरधाम की पूर्णिमा के लिए वरदान बनी महतारी वंदन योजना, मिली आर्थिक आजादी
OM Darpan
Aug 06, 2026 01:43 am
571 views
06 Aug 2026
-
कबीरधाम के जीताटोला की रहने वाली पूर्णिमा के खाते में आए 29 हजार रुपये
-
बच्चों की पढ़ाई और दवाइयों के खर्च के लिए अब नहीं फैलाना पड़ता हाथ
आर्थिक तंगी से मिली बड़ी राहत
पूर्णिमा बताती हैं कि पहले बच्चों की पढ़ाई के लिए कॉपी-किताब खरीदना या घर का जरूरी सामान लाना मुश्किल होता था। अचानक दवा की जरूरत पड़ने पर पैसों की चिंता सताने लगती थी, लेकिन अब हर महीने मिलने वाली राशि से ये सभी जरूरी काम समय पर हो जाते हैं।आत्मनिर्भरता से बढ़ा आत्मसम्मान
योजना ने पूर्णिमा को अपने निर्णय स्वयं लेने का साहस दिया है। वे मुस्कुराते हुए कहती हैं कि अब उन्हें छोटी जरूरतों के लिए किसी के सामने हाथ फैलाने की जरूरत नहीं पड़ती। वे अब परिवार की जिम्मेदारियों में सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं और बच्चों की छोटी खुशियों को पूरा कर पा रही हैं।सम्मान और भरोसे का नया आधार
पूर्णिमा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना महिलाओं के लिए सम्मान की नई पहचान बन गई है। यह सहायता राशि हर महीने एक भरोसेमंद सहारा बनकर आती है, जो महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।जरूरी खबरें
विज्ञापन