7 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

महतारी वंदन योजना से संवर रहा महिलाओं का जीवन: रामदई को मिला इलाज और घर खर्च का सहारा

शेयर करें

OM Darpan

Oct 08, 2026 03:55 am 455 views
महतारी वंदन योजना से संवर रहा महिलाओं का जीवन: रामदई को मिला इलाज और घर खर्च का सहारा


नारायणपुर.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना ग्रामीण अंचलों की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत आधार बन रही है। नारायणपुर जिले के सुदूर ग्राम बेनूर की निवासी रामदई कुलदीप की कहानी इस योजना से आ रहे सकारात्मक बदलाव का जीता-जागता उदाहरण है। यह योजना महिलाओं को न केवल वित्तीय सुरक्षा दे रही है, बल्कि विपरीत परिस्थितियों में उनके स्वास्थ्य और स्वाभिमान का संबल भी बन रही है।


दवाइयों की चिंता हुई दूर

एक समय था जब रामदई को अपनी छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याओं और दवाइयों के लिए आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता था। पैसों के अभाव में उन्हें अपनी आवश्यकताओं से समझौता करना पड़ता था। महतारी वंदन योजना शुरू होने के बाद से उन्हें हर महीने नियमित राशि मिल रही है। इस सीधे आर्थिक सहारे का उपयोग वह अब अपने इलाज और दवाइयों के खर्च को पूरा करने में कर रही हैं।


घरेलू जिम्मेदारियों में बना संबल

योजना से मिलने वाली सहायता केवल स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है, बल्कि पारिवारिक जरूरतों के समय यह एक मजबूत आर्थिक आधार भी साबित हो रही है। रामदई अब अपनी प्राथमिकताओं के अनुसार घरेलू खर्चों और रोजमर्रा की जरूरतों को बिना किसी तनाव के आसानी से पूरा कर पा रही हैं।


बढ़ा आत्मविश्वास, सरकार का जताया आभार

हर महीने मिलने वाली इस सुनिश्चित राशि ने ग्रामीण महिलाओं के भीतर आर्थिक सुरक्षा की भावना को मजबूत किया है। रामदई का कहना है कि अपनी सेहत और दैनिक जरूरतों के लिए खुद खर्च करने में सक्षम होने से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और अब उन्हें परिवार में दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ता। आत्मनिर्भरता और जीवन में आए इस बदलाव से खुश होकर उन्होंने राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है। उनका मानना है कि यह योजना महिलाओं को सम्मान और सुरक्षा के साथ जीने का नया हौसला दे रही है।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261008045907643

विज्ञापन

Advertisement