छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना से महिलाएं हो रही हैं आत्मनिर्भर, जशपुर में दिखा योजना का बड़ा असर
OM Darpan
Aug 31, 2026 10:15 pm
482 views
31 Aug 2026
✍️ विशेष संवाददाता
जशपुर | छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। राज्य में संचालित महतारी वंदन योजना अब पात्र महिलाओं के लिए एक मजबूत आर्थिक आधार बन चुकी है। इस योजना के जरिए महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है, जिससे वे अपनी छोटी-मोटी घरेलू और निजी जरूरतों को बिना किसी पर निर्भर हुए पूरा कर पा रही हैं। यह योजना न केवल महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुधार रही है, बल्कि उनमें नया आत्मविश्वास भी भर रही है।
जशपुर की परमिला प्रजापति की बदली कहानी
जशपुर जिले के ग्राम देवगुड़ा की रहने वाली परमिला प्रजापति भी इस योजना की प्रमुख लाभार्थी हैं। महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली 1,000 रुपये की मासिक राशि उनके परिवार के लिए काफी मददगार साबित हो रही है। परमिला प्रजापति ने बताया कि इस राशि का उपयोग वे अपने बच्चे की शिक्षा और उसके बेहतर पोषण के लिए कर रही हैं। इसके अलावा, घर की रोजमर्रा की छोटी जरूरतों के लिए भी अब उन्हें किसी का मुंह नहीं ताकना पड़ता। यह नियमित मदद उनके जैसे कई परिवारों के लिए खुशहाली का जरिया बन रही है।निर्णय लेने की मिली आजादी और बढ़ा सम्मान
परमिला प्रजापति के अनुसार, इस योजना से मिलने वाली राशि ने उन्हें अपने व्यक्तिगत और घरेलू खर्चों के बारे में खुद निर्णय लेने की शक्ति दी है। वे अब अपनी प्राथमिकताओं के हिसाब से पैसे खर्च करती हैं, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा है। उन्होंने इस आर्थिक सहयोग को महिलाओं के सम्मान और आत्मनिर्भरता का बड़ा आधार बताया है। परमिला प्रजापति ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि विष्णु भैया की सरकार महिलाओं की जरूरतों और उनके सम्मान का पूरा ख्याल रख रही है। 'बहनों का मान, विष्णु भैया का सम्मान' के संकल्प के साथ यह योजना प्रदेश में महिला सशक्तिकरण को नई ऊंचाइयों पर ले जा रही है।जरूरी खबरें
विज्ञापन