महतारी वंदन योजना: कोण्डागांव की भानमती ने बेटी देवांशी के भविष्य के लिए शुरू की बचत, 'विष्णु भईया' की पहल ला रही बदलाव
OM Darpan
Aug 24, 2026 10:36 pm
600 views
24 Aug 2026
-
कोण्डागांव के ग्राम बड़ेकनेरा में योजना का असर, 3 साल की बेटी के लिए मां ने शुरू की सुरक्षित बचत
*** बेटी देवांशी की पढ़ाई के लिए सुरक्षा कवच ***
कोण्डागांव जिले के अंतर्गत आने वाले ग्राम बड़ेकनेरा की रहने वाली भानमती बघेल के लिए यह योजना आत्मविश्वास का नया जरिया बनकर उभरी है। भानमती बघेल इस योजना से मिलने वाली 1000 रुपये की राशि को अपनी 3 वर्षीय बेटी देवांशी बघेल के सुरक्षित भविष्य के लिए जमा कर रही हैं। उनका मानना है कि वर्तमान की यह छोटी सी बचत आने वाले वर्षों में बेटी की उच्च शिक्षा और बेहतर भविष्य के निर्माण में एक बड़ा सहारा साबित होगी।*** रक्षाबंधन पर 'विष्णु भईया' का उपहार ***
रक्षाबंधन के विशेष अवसर पर भानमती बघेल ने विष्णु भईया द्वारा शुरू की गई इस योजना की सराहना की। उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना के माध्यम से मिलने वाली यह राशि भाई-बहन के पवित्र रिश्ते में स्नेह और विश्वास को और अधिक मजबूत कर रही है। उनके अनुसार, यह सहायता केवल एक आर्थिक मदद नहीं है, बल्कि उनकी बेटी के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक ठोस आधार तैयार करने की कोशिश है।जरूरी खबरें
विज्ञापन