महतारी वंदन योजना से संवर रहा बस्तर की सतबत्ती कश्यप का भविष्य, सुकन्या समृद्धि योजना में बेटी के लिए कर रहीं बचत
OM Darpan
Aug 28, 2026 02:21 am
933 views
28 Aug 2026
-
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से रक्षाबंधन से पहले मिली आर्थिक सहायता
-
समूह के माध्यम से मछलीपालन कर सशक्त हुई महिला
बचत और सशक्तिकरण
सतबत्ती कश्यप ने रक्षाबंधन के पर्व से पूर्व सहायता राशि हस्तांतरित करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की है। उन्होंने शासन की इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि समय पर मिली इस राशि से त्योहार की खुशियां दोगुनी हो गई हैं। योजना की राशि से परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है और बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ भविष्य के लिए बचत करना अब संभव हो पा रहा है।समूह से आत्मनिर्भरता
सतबत्ती वर्ष 2010 से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत गठित स्व सहायता समूह से जुड़ी हुई हैं। वे समूह की अन्य महिलाओं के साथ मिलकर क्षेत्र के हाट-बाजारों में वनोपज संग्रहण, खरीदी और बिक्री का कार्य सफलतापूर्वक कर रही हैं। इसके अतिरिक्त वे गांव में ही उचित मूल्य की दुकान का संचालन भी कर रही हैं। इन सामूहिक गतिविधियों के माध्यम से समूह की सदस्यों को नियमित रोजगार और आय के नए अवसर प्राप्त हो रहे हैं।मछलीपालन से आय
आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाते हुए सतबत्ती ने स्व सहायता समूह से ऋण लेकर अपनी पारिवारिक भूमि पर निर्मित डबरी में मछलीपालन का व्यवसाय प्रारंभ किया है। इस व्यवसाय से उन्हें अच्छी आय प्राप्त हो रही है, जिससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हुई है। बिहान समूह से प्राप्त वित्तीय सहायता और उचित मार्गदर्शन ने उन्हें आय के वैकल्पिक साधन विकसित करने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया है।जरूरी खबरें
विज्ञापन