17 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दी 33.64 लाख के कार्यों को मंजूरी

OM Darpan

Sep 15, 2026 11:58 pm 406 views
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दी 33.64 लाख के कार्यों को मंजूरी

भटगांव। भटगांव विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के लिए SECL के CSR मद से 33.64 लाख रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। महिला एवं बाल विकास मंत्री और स्थानीय विधायक लक्ष्मी राजवाड़े की पहल पर इन कार्यों को मंजूरी मिली है।

स्वीकृत राशि से क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनसुविधा और अधोसंरचना से जुड़े काम कराए जाएंगे। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होने के साथ ही सार्वजनिक और शैक्षणिक ढांचा भी मजबूत होगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

4 गांवों में बनेंगे आधुनिक यात्री प्रतीक्षालय

ग्रामीणों और यात्रियों की सुविधा के लिए चार स्थानों पर आधुनिक यात्री प्रतीक्षालयों का निर्माण होगा। इसमें ग्राम लटोरी बस स्टैंड के लिए 4.91 लाख, करवां के पड़कीपारा चौक के लिए 4.85 लाख, बतरा के नवापारा चौक के लिए 4.68 लाख और खोपा के मुख्य चौक के लिए 4.68 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं।

धरमपुर में सीसी रोड और बुंदिया में पुलिया

ग्राम धरमपुर के सरनापारा में बंधन घर से चंदेल घर तक 4.66 लाख रुपए की लागत से पक्की सीसी रोड बनाई जाएगी। वहीं, ग्राम बुंदिया के सरनापारा में इंदर कुजूर के घर के पास 4.89 लाख रुपए की लागत से आरसीसी स्लैब पुलिया का निर्माण होगा।

स्कूल में 4.97 लाख से बाउंड्रीवॉल

ग्राम रजकिशोरनगर स्थित प्राथमिक शाला परिसर में विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए 4.97 लाख रुपए की लागत से बाउंड्रीवॉल का निर्माण किया जाएगा। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि गांवों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार और समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है। सड़क और पुलिया जैसे कार्य सीधे तौर पर आमजन के जीवन को सुविधाजनक बनाते हैं।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260917131258455

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 3 / 185