15 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

नारायणपुर की तुलेंद्री ने राइस मिल से बदली किस्मत, हर महीने कमा रहीं 15 हजार

OM Darpan

Sep 15, 2026 11:34 pm 666 views
नारायणपुर की तुलेंद्री ने राइस मिल से बदली किस्मत, हर महीने कमा रहीं 15 हजार

नारायणपुर। नारायणपुर जनपद के ग्राम पंचायत सुलेंगा (गुरिया) की तुलेंद्री ठाकुर ने स्व-सहायता समूह से जुड़कर अपनी माली हालत बदल ली है। मां संतोषी स्व-सहायता समूह की सदस्य तुलेंद्री अब राइस मिल और सब्जी उत्पादन के जरिए हर महीने 15 हजार रुपए तक कमा रही हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

वर्ष 2016 में गठित इस समूह को शासन की ओर से 15 हजार रुपए चक्रीय निधि और 60 हजार रुपए सामुदायिक निवेश कोष के रूप में मिले। इसके अलावा बैंक लिंकेज के माध्यम से 6 लाख रुपए की वित्तीय सहायता भी प्रदान की गई।

समूह से जुड़ने से पहले तुलेंद्री का परिवार साल में केवल एक बार होने वाली फसल पर निर्भर था। सीमित आय के कारण परिवार के पालन-पोषण में काफी दिक्कतें आती थीं, जिसके बाद उन्होंने बिहान योजना के तहत समूह में शामिल होने का फैसला लिया।

राइस मिल से 10 हजार की अतिरिक्त कमाई

तुलेंद्री ने समूह से मिले कर्ज और मार्गदर्शन से खेती के साथ-साथ राइस मिल का व्यवसाय शुरू किया। राइस मिल के संचालन से उन्हें हर महीने 9 से 10 हजार रुपए की अतिरिक्त आमदनी होने लगी है।

सब्जी उत्पादन और अन्य गतिविधियों को मिलाकर उनकी कुल मासिक आय अब 15 हजार रुपए तक पहुंच गई है। उन्होंने पुराना कर्ज समय पर चुकाकर दोबारा ऋण लिया और अपने काम का विस्तार किया।

6 लाख के बैंक लिंकेज से मिला सहारा

कलेक्टर नम्रता जैन के निर्देश पर जिले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाओं को प्रशिक्षण और ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे ग्रामीण महिलाएं हुनर के दम पर रोजगार के नए अवसर पैदा कर आत्मनिर्भर बन रही हैं।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260916010447111

विज्ञापन

Advertisement