15 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

राजनांदगांव सुशासन तिहार: दिव्यांग मथुरा को मिली मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल

OM Darpan

May 20, 2026 02:42 pm 314 views
राजनांदगांव सुशासन तिहार: दिव्यांग मथुरा को मिली मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल

राजनांदगांव (ओमदर्पण न्यूज़)।

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा चलाए जा रहे सुशासन तिहार के तहत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर आम लोगों, विशेषकर जरूरतमंदों के जीवन में बड़े बदलाव ला रहे हैं। इसी कड़ी में राजनांदगांव जिले के ग्राम कोटराभाठा में आयोजित शिविर स्थानीय निवासी और दिव्यांग मथुरा साहू के जीवन में नई खुशियां लेकर आया। इस शिविर में प्रशासन द्वारा उन्हें निःशुल्क मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल प्रदान की गई।

मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल पाकर मथुरा साहू के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। उन्होंने बताया कि शारीरिक अक्षमता के कारण पहले वे ज्यादातर समय घर पर ही रहती थीं। कहीं आने-जाने या छोटे-मोटे कामों के लिए भी उन्हें पूरी तरह से अपने परिवार के सदस्यों पर निर्भर रहना पड़ता था। लेकिन अब मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल मिलने से उनके जीवन में एक नई आजादी आ गई है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
[smartslider3 slider=6]

(यहाँ सुशासन तिहार और सरकारी योजनाओं से जुड़ी अन्य खबरें भी पढ़ें)

अब खुद बाजार जाकर ला सकेंगी सामान

[smartslider3 slider=2]

मथुरा ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब वे खुद बाजार जाकर जरूरी सामान ला सकेंगी और अपने रोजमर्रा के कामों के लिए उन्हें दूसरों का मोहताज नहीं होना पड़ेगा। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि प्रशासन की ओर से मिली यह सुविधा उनके लिए किसी बड़े उपहार से कम नहीं है।

शिविरों से बढ़ रहा शासन पर भरोसा

[smartslider3 slider=3]

मथुरा साहू ने इस संवेदनशील पहल के लिए छत्तीसगढ़ शासन और जिला प्रशासन के प्रति गहरा आभार जताया है। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे गांव-गांव और अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। गौरतलब है कि इन जनसमस्या निवारण शिविरों में आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, लर्निंग लाइसेंस बनाने और लंबित राजस्व प्रकरणों जैसी कई जरूरी समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जा रहा है, जिससे आम जनता में शासन की योजनाओं के प्रति भरोसा और भी मजबूत हुआ है।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260915220407787

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 1 / 184