14 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान : 17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने वर्चुअल बैठक में बनाई रणनीति

OM Darpan

Sep 09, 2026 05:06 am 513 views
17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने वर्चुअल बैठक में बनाई रणनीति
  रायपुर। वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने “सेवा और समर्पण के 25 वर्ष: सेवा संकल्प अभियान-2026” के तहत स्वच्छता पखवाड़े के आयोजन को लेकर वर्चुअल बैठक की। इस दौरान अभियान की तैयारियों, कार्ययोजना और इसके प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। यह अभियान 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित किया जाएगा। माय भारत (My Bharat) द्वारा आयोजित इस अभियान के तहत स्वच्छता पखवाड़े सहित जनभागीदारी पर आधारित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन होना है। बैठक में विभिन्न राज्यों के माय भारत के निदेशक और राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के क्षेत्रीय निदेशक भी मौजूद रहे। बैठक में स्वच्छता को जनआंदोलन का स्वरूप देने और युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई। सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना के साथ इस अभियान को व्यापक स्तर पर संचालित करने का लक्ष्य रखा गया है।

स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने की तैयारी

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि स्वस्थ, सुंदर और विकसित भारत के निर्माण की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने जोर दिया कि युवाओं की सहभागिता से ऐसे अभियानों को नई ऊर्जा मिलती है और जनभागीदारी के माध्यम से स्वच्छता का संदेश समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाया जा सकता है।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260914221629822

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 2 / 181