21 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बस्तर से मिटा 'लाल आतंक' का साया! नक्सलवाद पर ऐतिहासिक जीत के बाद CM साय से मिले डिप्टी CM विजय शर्मा, कहा- अब गढ़ेगा नया इतिहास

शेयर करें

OM Darpan

Apr 01, 2026 04:24 am 218 views
बस्तर से मिटा 'लाल आतंक' का साया! नक्सलवाद पर ऐतिहासिक जीत के बाद CM साय से मिले डिप्टी CM विजय शर्मा, कहा- अब गढ़ेगा नया इतिहास

रायपुर (ओमदर्पण न्यूज़)।

छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद की समाप्ति की दिशा में मिली ऐतिहासिक सफलता के बीच नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उपमुख्यमंत्री शर्मा ने नक्सलवाद के खात्मे की इस बड़ी उपलब्धि पर मुख्यमंत्री को बधाई दी और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

लाल आतंक के साये से बाहर निकला बस्तर: मुख्यमंत्री

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ अब विकास, विश्वास और समृद्धि के नए युग की ओर अग्रसर होगा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि नक्सलवाद वर्षों तक प्रदेश की प्रगति में सबसे बड़ी बाधा बना रहा है और विशेष रूप से बस्तर अंचल लंबे समय तक लाल आतंक के साये में जीने को मजबूर था।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब परिस्थितियां तेजी से बदल रही हैं। नक्सल प्रभावित सभी क्षेत्रों में विकास की मुख्यधारा मजबूत हो रही है। बस्तर सहित पूरे प्रदेश में शांति, सुरक्षा और विकास का नया वातावरण तैयार हो रहा है, जिससे आम जनता के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।

पीएम मोदी और अमित शाह की रणनीति को दिया श्रेय

मुख्यमंत्री ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि का पूरा श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दृढ़ संकल्प, स्पष्ट नीति और प्रभावी रणनीति को दिया। उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में ही भयमुक्त और सुरक्षित छत्तीसगढ़ का सपना आज साकार हो रहा है।

शहीद जवानों के सर्वोच्च बलिदान को किया नमन

नक्सलवाद के विरुद्ध अभियान में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों को मुख्यमंत्री ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि जवानों की शहादत ने ही इस सफलता की नींव रखी है। मुख्यमंत्री ने सुरक्षाबलों के अदम्य साहस, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए स्पष्ट किया कि यह पूरी उपलब्धि उनके अथक प्रयासों का ही परिणाम है।

अंत में मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि नक्सलमुक्त वातावरण में अब छत्तीसगढ़ तेज गति से विकास के नए सोपान गढ़ेगा और बहुत जल्द देश के अग्रणी राज्यों में अपनी सशक्त पहचान स्थापित करेगा।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260921143948929

विज्ञापन

Advertisement