15 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

देश में नंबर-1 बना भोरमदेव शक्कर कारखाना, : शेयरधारी किसानों को 30 रुपए किलो में मिलेगी शक्कर

OM Darpan

Sep 13, 2026 09:21 pm 411 views
शेयरधारी किसानों को 30 रुपए किलो में मिलेगी शक्कर

कवर्धा। कवर्धा के भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना के 28 हजार शेयरधारी गन्ना किसानों को 30 रुपए प्रति किलो की रियायती दर पर 50 किलो शक्कर दी जाएगी। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इस वितरण योजना का शुभारंभ किया। यह लगातार तीसरा साल है जब किसानों को रियायती दर पर शक्कर उपलब्ध कराई जा रही है।

कार्यक्रम में कृषि मंत्री रामविचार नेताम वर्चुअल माध्यम से जुड़े। भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना को नेशनल को ऑपरेटिव शुगर फेडरेशन, नई दिल्ली द्वारा सर्वाधिक शुगर रिकवरी के लिए वर्ष 2024-25 और 2025-26 का एफिशिएंसी अवार्ड दिया गया है। इस उपलब्धि पर उप मुख्यमंत्री ने किसानों और कर्मचारियों को बधाई दी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि इस वर्ष 4 हजार 686 नए किसानों को कारखाने का शेयरधारी बनाया गया है। अब कुल 28 हजार किसानों को रियायती शक्कर का लाभ मिलेगा। उन्होंने कारखाना परिसर में किसानों की सुविधा के लिए डोम निर्माण की भी घोषणा की।

4 लाख मीट्रिक टन पेराई का लक्ष्य

पिछले साल कारखाने में 2 लाख 55 हजार मीट्रिक टन गन्ने की पेराई की गई थी। इस साल इसे बढ़ाकर 4 लाख मीट्रिक टन करने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही 10 हजार किसानों से गन्ना अनुबंध कराने की तैयारी है। उप मुख्यमंत्री ने किसानों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में कारखाने से अनुबंध करें।

बोनस बढ़ाने का मिला आश्वासन

कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि त्योहारों के समय रियायती शक्कर मिलने से किसानों को राहत मिलेगी। सरकार गन्ना उत्पादक किसानों के लिए बोनस बढ़ाने का भी प्रयास करेगी। कार्यक्रम में पूर्व संसदीय सचिव डॉ. सियाराम साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी सहित कई जनप्रतिनिधि और किसान मौजूद रहे।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260915230419464

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 3 / 182