25 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

शिवसेना ने नगर पालिका चुनाव की तैयारी की तेज, दुर्ग-भिलाई में बनी रणनीति

शेयर करें

OM Darpan

Sep 25, 2026 05:40 am 868 views
शिवसेना ने नगर पालिका चुनाव की तैयारी की तेज, दुर्ग-भिलाई में बनी रणनीति

राष्ट्रीय समन्वयक अभिषेक वर्मा की मौजूदगी में हुई उच्चस्तरीय बैठक, वार्डवार कमेटी से लेकर संभावित प्रत्याशियों के पैनल तक पर मंथन

दुर्ग/भिलाई। ओम दर्पण - छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय और नगर पालिका चुनाव को लेकर शिवसेना ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। राष्ट्रीय समन्वयक अभिषेक वर्मा के छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान दुर्ग-भिलाई में संगठन की उच्चस्तरीय बैठक हुई। बैठक में प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार भी मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बैठक में शिवसेना नगर पालिका चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व ने दुर्ग-भिलाई जिला अध्यक्ष सम्राट सिंह की सक्रियता पर भरोसा जताते हुए नगर पालिका चुनाव पूरी ताकत के साथ लड़ाने के निर्देश दिए।

हर वार्ड में प्रत्याशी उतारने की तैयारी

राष्ट्रीय समन्वयक अभिषेक वर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में शिवसेना आक्रामक तेवर के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी। उन्होंने कहा कि सम्राट सिंह के नेतृत्व में प्रत्येक वार्ड में जनहित से जुड़े प्रत्याशी उतारे जाएंगे।

वर्मा के मुताबिक, सम्राट सिंह जिन लोगों को चुनाव लड़ाएंगे, उन्हें महाराष्ट्र केंद्रीय नेतृत्व और राष्ट्रीय संगठन का शत-प्रतिशत समर्थन मिलेगा।

जनहित और विकास को मुद्दा बनाएगा संगठन

प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार ने कहा कि अभिषेक वर्मा के मार्गदर्शन में संगठन को नई ताकत मिली है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका चुनाव जनहित, विकास और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन के मुद्दे पर लड़ा जाएगा। संगठन सम्राट सिंह के साथ मजबूती से खड़ा है।

जिला अध्यक्ष सम्राट सिंह ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने उन पर जो भरोसा जताया है, उसके अनुरूप नगर पालिका चुनाव में निष्ठावान और सशक्त कार्यकर्ताओं को प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा जाएगा।

वार्डवार कमेटी और प्रत्याशी पैनल पर फोकस

बैठक में चुनावी तैयारियों को लेकर वार्डवार कमेटी बनाने, संभावित प्रत्याशियों का पैनल तैयार करने और जनसंपर्क अभियान की रूपरेखा पर भी चर्चा हुई। संगठन ने इन्हीं तैयारियों के साथ नगर पालिका चुनाव में उतरने की रणनीति तय की।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260925073516196

विज्ञापन

Advertisement