तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर ही मौतगुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, प्रशासन की समझाइश पर माने
OM Darpan
नारायणपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम रनपुर में बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में 36 वर्षीय बाइक सवार की जान चली गई। अंबिकापुर से कुनकुरी की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार बस ने उसे बस्ती के बीचों-बीच अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया, जिसे बाद में प्रशासन के हस्तक्षेप से खुलवाया जा सका।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, ग्राम ढोण्डराही निवासी रामनाथ का पुत्र सुखसागर पेशे से ड्राइवर था। बुधवार की सुबह करीब 9:30 बजे वह अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर किसी काम से रनपुर आ रहा था। इसी दौरान शमीम बस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि सुखसागर ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे की भनक लगते ही वहां ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने घटना का विरोध जताते हुए सड़क पर आवागमन रोक दिया। जाम की सूचना मिलते ही नारायणपुर पुलिस और बगीचा एसडीएम तत्काल मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने नाराज ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया, जिसके बाद यातायात सुचारू हो सका। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
जरूरी खबरें
विज्ञापन