22 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

खेत में पानी दे रहा था किसान, तभी आसमान से बरसी मौत; अचानक गिरी आकाशीय बिजली और उजड़ गया परिवार

शेयर करें

OM Darpan

Apr 07, 2026 04:43 am 272 views
खेत में पानी दे रहा था किसान, तभी आसमान से बरसी मौत; अचानक गिरी आकाशीय बिजली और उजड़ गया परिवार

पखांजूर/कांकेर (ओमदर्पण न्यूज़)।

कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां खेत में काम कर रहे एक किसान की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। इस अचानक हुए हादसे से मृतक के परिवार में मातम पसर गया है और गांव में शोक की लहर है।

घटना पखांजूर क्षेत्र के सुभाष नगर पीव्ही-12 की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यहां रहने वाले आशुतोष विश्वास सुबह के समय अपने मक्का खेत में पानी देने के लिए गए हुए थे। वह खेत में काम कर ही रहे थे कि इसी दौरान मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। आसमान में काले बादल छा गए और तेज गर्जना के साथ बिजली कड़कने लगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बचाने का नहीं मिला मौका

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, खेत में काम करने के दौरान अचानक आशुतोष विश्वास के ऊपर आकाशीय बिजली आ गिरी। बिजली गिरते ही आसपास मौजूद लोगों ने दौड़कर उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। आकाशीय बिजली के सीधे प्रहार से उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। इधर, हादसे की खबर मिलते ही मृतक आशुतोष विश्वास के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260923004920171

विज्ञापन

Advertisement