17 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुर्ग में 'सब्जी टोकरी' का आगाज: किफायती दाम पर मिलेगी ताजी सब्जियां, महिलाओं को मिलेगा रोजगार

शेयर करें

OM Darpan

Sep 17, 2026 05:45 pm 397 views
दुर्ग में 'सब्जी टोकरी' का आगाज: किफायती दाम पर मिलेगी ताजी सब्जियां, महिलाओं को मिलेगा रोजगार

विश्वकर्मा जयंती और प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर महापौर अल्का बाघमार ने सिंधिया नगर से की नई पहल की शुरुआत

✍️ विशेष संवाददाता

दुर्ग | दुर्ग नगर निगम ने विश्वकर्मा जयंती और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के विशेष अवसर पर शहरवासियों के लिए 'सेवा संकल्प सब्जी टोकरी बाजार' की शुरुआत की है। इस जनहितकारी योजना का उद्घाटन महापौर अल्का बाघमार ने वार्ड 21 स्थित सिंधिया नगर के पंच तत्व गार्डन के पास किया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को बाजार से कम दरों पर ताजी और कीटनाशक मुक्त सब्जियां एवं फल उपलब्ध कराना है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

PPE मॉडल पर शहर में सजेंगे 10 बाजार

यह पूरी परियोजना पीपीई (PPE) मॉडल पर आधारित है। नगर निगम की योजना के अनुसार शहर के कुल 10 प्रमुख स्थानों पर इस तरह के बाजार लगाए जाएंगे। प्रथम चरण के तहत वार्ड 21 और वार्ड 51 में इन बाजारों का संचालन शुरू कर दिया गया है। शहर के शेष 8 चिन्हित स्थानों पर इसी महीने के भीतर बाजारों को सक्रिय करने का लक्ष्य रखा गया है। इससे न केवल जनता को शुद्ध खाद्य सामग्री मिलेगी, बल्कि शहर के स्मार्ट और स्वच्छ स्वरूप को भी मजबूती मिलेगी।

महिला सशक्तिकरण और भविष्य की सुविधाएं

इस योजना के माध्यम से सामाजिक और आर्थिक सुधार पर भी ध्यान दिया गया है। प्रत्येक बाजार में दो महिलाओं को तैनात किया जाएगा, जिससे उन्हें 10-10 हजार रुपए का रोजगार प्राप्त होगा। आने वाले समय में इन केंद्रों पर सब्जियों से कीटनाशक निकालने के लिए आधुनिक मशीनें लगाई जाएंगी। साथ ही, उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए भविष्य में होम डिलीवरी सेवा शुरू करने पर भी विचार किया जा रहा है।

विकास कार्यों की श्रृंखला का हिस्सा

पूर्व पार्षद वार्ड 21 अरुण सिंह के अनुसार, क्षेत्र में जनता की सुविधा के लिए पूर्व में भी सीसीटीवी कैमरा, स्ट्रीट लाइट, इंडोर स्टेडियम और मात्र 20 रुपए में भोजन उपलब्ध कराने वाली 'राम रसोई' जैसी सफल योजनाएं संचालित की जा रही हैं। सब्जी टोकरी बाजार इसी कड़ी का अगला हिस्सा है। कार्यक्रम के दौरान पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर, वार्ड पार्षद विद्यावती सिंह, मंडल अध्यक्ष मनमोहन सिंह सहित कई पदाधिकारी और स्थानीय वार्डवासी मौजूद रहे।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260917231523246

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement