24 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की सुरक्षा बढ़ी, जैश के संदिग्धों ने बढ़ाई चिंता

शेयर करें

OM Darpan

Aug 03, 2026 07:53 pm 518 views
मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की सुरक्षा बढ़ी, जैश के संदिग्धों ने बढ़ाई चिंता
 
  • आतंकियों के पास मिले दस्तावेज, बुलेटप्रूफ वाहन का उपयोग करेंगे सुवेंदु

कोलकाता। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की सुरक्षा व्यवस्था को आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से मिले कथित खतरे के बाद और अधिक मजबूत कर दिया गया है। खुफिया सूचनाओं और हालिया गिरफ्तारियों के बाद अब मुख्यमंत्री ने नियमित रूप से बुलेटप्रूफ वाहन का उपयोग शुरू कर दिया है। यह जानकारी पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के सूत्रों के हवाले से सामने आई है।

रडार पर सुवेंदु अधिकारी

एसटीएफ ने जैश-ए-मोहम्मद से कथित रूप से जुड़े संदिग्ध हमीम मंडल और उसकी सहयोगी अर्पिता सरकार को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसियों के अनुसार, इन दोनों के तार पाकिस्तान स्थित कथित आतंकी-अपराधी नेटवर्क शहजाद भट्टी नेटवर्क (एसबीएन) से भी जुड़े हैं। पूर्वी बर्दवान जिले के बर्दवान शहर से गिरफ्तार हमीम मंडल के कब्जे से मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के दैनिक कार्यक्रम और आवाजाही से जुड़े संवेदनशील दस्तावेज बरामद हुए हैं। इस खुलासे के बाद सुरक्षा एजेंसियां और अधिक अलर्ट मोड पर आ गई हैं।

कांथी से कोलकाता तक पहरा

सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने रविवार शाम को पूर्वी मिदनापुर जिले के कांथी स्थित अपने पैतृक आवास से कोलकाता तक की यात्रा इसी नई बुलेटप्रूफ गाड़ी में की। पद संभालने के बाद से ही उनके काफिले में यह वाहन शामिल था, लेकिन वे आम लोगों से संपर्क के लिए सामान्य गाड़ी पसंद करते थे। गौरतलब है कि 6 मई को उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम में मुख्यमंत्री के करीबी सहयोगी चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड और संभावित आतंकी खतरे को देखते हुए अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को सुरक्षा घेरा कड़ा करने और बुलेटप्रूफ वाहन का नियमित उपयोग करने की सलाह दी है।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260924163251317

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 12 / 119