राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में जटिल सर्जरी, महिला के पेट से निकाला विशाल ट्यूमर
OM Darpan
Aug 10, 2026 08:55 am
368 views
10 Aug 2026
-
छब्बीस सप्ताह के शिशु के आकार का था ट्यूमर, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सफल ऑपरेशन कर महिला को दिया नया जीवन
आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ उपचार से मिली सफलता
ऑपरेशन के दौरान पेट में चीरा लगाने के बाद स्पष्ट हुआ कि यह कैंसर नहीं, बल्कि ब्रॉड लिगामेंट फाइब्रॉयड है। इसके बाद विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अत्यंत सावधानी एवं दक्षता के साथ ट्यूमर को सफलतापूर्वक निकाल दिया। ऑपरेशन के उपरांत गर्भाशय, ट्यूब, अंडाशय एवं ट्यूमर के नमूनों को आवश्यक जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। वर्तमान में मरीज की स्थिति पूरी तरह स्थिर है तथा वह तेजी से स्वस्थ हो रही है। विभाग में नियमित रूप से जटिल स्त्री रोग संबंधी शल्य चिकित्साएं आधुनिक तकनीकों एवं मानक उपचार पद्धतियों के अनुरूप की जा रही हैं।जरूरी खबरें
विज्ञापन