सांस्कृतिक पुनर्जागरण का हुआ शंखनाद : मुख्यमंत्री साय ने सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा को दिखाई हरी झंडी, 1000 विशिष्टजन रवाना
OM Darpan
Jun 23, 2026 02:52 am
134 views
23 Jun 2026
- छत्तीसगढ़ की पावन माटी-जल लेकर निकले श्रद्धालु
- राष्ट्रीय स्वाभिमान और आस्था का भव्य संगम
सरदार पटेल के संकल्पों को मिली नई ऊंचाई
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने संबोधन में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल का स्मरण करते हुए कहा कि आजादी के बाद उन्होंने ही राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक पुनर्जागरण के प्रतीक के रूप में सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण का संकल्प लिया था। गौरतलब है कि 75 वर्ष पूर्व देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने इस भव्य मंदिर का लोकार्पण किया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ से शुरू हुई यह यात्रा उसी गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाने की एक कड़ी है। यात्रा पर रवाना होने वाले श्रद्धालुओं को मुख्यमंत्री ने स्वयं अंगवस्त्र भेंट किए और उनकी मंगलमय यात्रा की कामना करते हुए भगवान सोमनाथ से प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा।पावन नदियों के जल से होगा बाबा का अभिषेक
इस यात्रा की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें शामिल श्रद्धालु छत्तीसगढ़ के विभिन्न शिवालयों की पावन माटी और पवित्र नदियों का जल कलश अपने साथ लेकर गए हैं। यह जल और मिट्टी बाबा सोमनाथ के चरणों में अर्पित की जाएगी, जो भारत की सांस्कृतिक और भौगोलिक एकता का जीवंत उदाहरण पेश करेगी।यह भी पढ़ें: सुशासन तिहार कोंडागांव: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तेंदूपत्ता संग्राहकों से की मुलाकात
संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने इस मौके पर कहा कि यह यात्रा श्रद्धालुओं के लिए केवल एक आध्यात्मिक अनुभव नहीं है, बल्कि यह भारत की महान सांस्कृतिक परंपरा और राष्ट्रीय गौरव को करीब से महसूस करने का एक सुनहरा अवसर है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह यात्रा प्रदेश को शांति और विकास के पथ पर अग्रसर करेगी।
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में मनेगा स्वाभिमान पर्व
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान एक महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार 11 जनवरी 2026 से 11 जनवरी 2027 तक पूरे देश में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व को राष्ट्रीय स्मरणोत्सव के रूप में मनाने जा रही है। इसी अभियान के तहत छत्तीसगढ़ से इस विशेष यात्रा का आयोजन किया गया है।
यह भी पढ़ें: सुशासन पर सख्त एक्शन: दुर्ग जनपद सीईओ निलंबित
इस अवसर पर कौशल विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, विधायक धरमलाल कौशिक, अनुज शर्मा, इंद्रकुमार साहू, डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, संपत अग्रवाल और फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष मोना सेन सहित कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे। स्टेशन पर श्रद्धालुओं के उत्साह और जयकारों से पूरा वातावरण शिवमय हो गया।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन