22 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सांस्कृतिक पुनर्जागरण का हुआ शंखनाद : मुख्यमंत्री साय ने सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा को दिखाई हरी झंडी, 1000 विशिष्टजन रवाना

शेयर करें

OM Darpan

Jun 23, 2026 02:52 am 164 views
सांस्कृतिक पुनर्जागरण का हुआ शंखनाद : मुख्यमंत्री साय ने सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा को दिखाई हरी झंडी, 1000 विशिष्टजन रवाना
 
  • छत्तीसगढ़ की पावन माटी-जल लेकर निकले श्रद्धालु
  • राष्ट्रीय स्वाभिमान और आस्था का भव्य संगम
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन पर आज उस वक्त भक्ति और राष्ट्रवाद का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के लिए विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा का विधिवत शुभारंभ किया। इस ऐतिहासिक यात्रा में प्रदेश भर के 1000 से अधिक विशिष्टजन, पद्मश्री विजेता, राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित कलाकार और साहित्यकार शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सोमनाथ मंदिर को राष्ट्रीय स्वाभिमान और अटूट आस्था का केंद्र बताते हुए कहा कि आक्रांताओं द्वारा कई बार तोड़े जाने के बावजूद इस मंदिर का पुनर्निर्माण देशवासियों की अटूट श्रद्धा का ही परिणाम है।
यह भी पढ़ें: जनता की समस्या अब एक कॉल पर सुनेगी सरकार, सीएम हेल्पलाइन 1076 शुरू

सरदार पटेल के संकल्पों को मिली नई ऊंचाई

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने संबोधन में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल का स्मरण करते हुए कहा कि आजादी के बाद उन्होंने ही राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक पुनर्जागरण के प्रतीक के रूप में सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण का संकल्प लिया था। गौरतलब है कि 75 वर्ष पूर्व देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने इस भव्य मंदिर का लोकार्पण किया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ से शुरू हुई यह यात्रा उसी गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाने की एक कड़ी है। यात्रा पर रवाना होने वाले श्रद्धालुओं को मुख्यमंत्री ने स्वयं अंगवस्त्र भेंट किए और उनकी मंगलमय यात्रा की कामना करते हुए भगवान सोमनाथ से प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा।

पावन नदियों के जल से होगा बाबा का अभिषेक

इस यात्रा की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें शामिल श्रद्धालु छत्तीसगढ़ के विभिन्न शिवालयों की पावन माटी और पवित्र नदियों का जल कलश अपने साथ लेकर गए हैं। यह जल और मिट्टी बाबा सोमनाथ के चरणों में अर्पित की जाएगी, जो भारत की सांस्कृतिक और भौगोलिक एकता का जीवंत उदाहरण पेश करेगी।
यह भी पढ़ें: सुशासन तिहार कोंडागांव: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तेंदूपत्ता संग्राहकों से की मुलाकात
संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने इस मौके पर कहा कि यह यात्रा श्रद्धालुओं के लिए केवल एक आध्यात्मिक अनुभव नहीं है, बल्कि यह भारत की महान सांस्कृतिक परंपरा और राष्ट्रीय गौरव को करीब से महसूस करने का एक सुनहरा अवसर है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह यात्रा प्रदेश को शांति और विकास के पथ पर अग्रसर करेगी।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में मनेगा स्वाभिमान पर्व

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान एक महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार 11 जनवरी 2026 से 11 जनवरी 2027 तक पूरे देश में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व को राष्ट्रीय स्मरणोत्सव के रूप में मनाने जा रही है। इसी अभियान के तहत छत्तीसगढ़ से इस विशेष यात्रा का आयोजन किया गया है।
यह भी पढ़ें: सुशासन पर सख्त एक्शन: दुर्ग जनपद सीईओ निलंबित
इस अवसर पर कौशल विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, विधायक धरमलाल कौशिक, अनुज शर्मा, इंद्रकुमार साहू, डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, संपत अग्रवाल और फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष मोना सेन सहित कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे। स्टेशन पर श्रद्धालुओं के उत्साह और जयकारों से पूरा वातावरण शिवमय हो गया।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260922201833573

विज्ञापन

Advertisement