पैसे निकालने को लेकर 2 युवकों के बीच हुई मारपीट, दर्ज हुई एफआईआर
OM Darpan
Apr 12, 2024 12:06 am
165 views
12 Apr 2024
रायपुर (ओम दर्पण)। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एटीएम से पहले पैसे निकालने को लेकर दो युवकों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों युवकों ने एक दूसरे पर एफआईआर दर्ज कराई है। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी केअनुसार, पंजाब नेशनल बैंक श्यामनगर के एटीएम में बुधवार रात को दो युवक के बीच पैसे पहले निकालने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि, दोनों एक दूसरे से मारपीट करने लग गए। इसके बाद श्यामनगर के रहने वाले विनय पांडे ने इसकी शिकायत तेलीबांधा थाना को दी। उन्होंने बताया कि, वह बुधवार की रात पैसे निकालने के लिए एटीएम गए हुए थे। वे पैसे निकाल ही रहे थे, तभी निखिल मेघानी नाम का युवक नशे की हालत में आया और उसने पहले पैसे निकालने को लेकर विवाद किया।
विवाद इतना बढ़ा कि, निखिल ने युवक के गर्दन पर नाखूनों से हमला कर दिया। इसके बाद निखिल मेघानी ने इसकी शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि, पैसे निकाल रहा था, तभी विनय पांडेय ने मेरा पैसा फंस गया है बोला। फिर उसने लेट हो रहा है, कहते हुए अश्लील गाली देना शुरू कर दिया। दोनों के बीच विवाद बढ़ा, तो विनय ने मुक्के से मारते हुए निखिल का सिर फोड़ दिया। फिलहाल पुलिस ने दोनों युवक का एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गए है।
जरूरी खबरें
विज्ञापन