2.15 करोड़ की अवैध सिगरेट जब्त
OM Darpan
Apr 11, 2024 07:12 am
200 views
11 Apr 2024
हैदराबाद। तेलंगाना पुलिस ने बुधवार को 2.15 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध सिगरेट जब्त की और 4 लोगों को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने शहर में एक संदिग्ध वाहन की तलाशी ली तो अवैध सिगरेट पकड़ी गई।
पुलिस उपायुक्त मुरलीधर ने कहा, "हमें 2.15 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की अवैध सिगरेट शहर में एक संदिग्ध वाहन की तलाशी के दौरान मिले। हमें संदेह है कि यह एक अवैध नेटवर्क है। हमने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है जो बिहार के मूल निवासी हैं और एक स्थानीय व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है।
जरूरी खबरें
विज्ञापन